एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में महंगे मोबाइल फोन छीनने के जुर्म में दो गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

Gurugram Crime News: मोबाइल लूटने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया. गिरोह दिल्ली, यूपी और गुरुग्राम में फोन चोरी करता था और उन्हें गफ्फार मार्केट में बेचता था.

Gurugram Police: महंगे मोबाइल फोन्स को झपट कर उन्हें दिल्ली में बेचने वाले एक गिरोह को पुलिस ने काबू किया है. वह छीने गए मोबाइल फोन्स को दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बेचता था. आरोपी अब तक तीन दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके थे.

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि 7 मई को एक व्यक्ति ने थाना डीएलएफ में शिकायत दी कि उसकी व्यापार केंद्र में क्रॉकरी की दुकान है. एक व्यक्ति ने उसकी दुकान पर डिनर सेट ऑर्डर किया और कहा कि पैसे गलेरिया मार्केट में आकर ले लेना. 

ऐसे किया था फोन चोरी
जब वह गलेरिया मार्केट में रुपये लेने के लिए गया तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह अपना फोन भूल आया है. पैसे उसे अपने सीनियर से लेने हैं. पीडि़त ने अपना इसलिए आईफोन मोबाइल उसे कॉल करने के लिए दे दिया. फोन पर बात करते हुए वह व्यक्ति कुछ दूर चला गया और वापस नहीं आया. उसने उसका फोन भी बंद कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

आरोपियों ने बताया ये बातें
पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल की और शक के आधार पर दो युवकों को काबू कर लिया. आरोपियों की पहचान अमित शर्मा व संजय के रूप में हुई है. आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली, यूपी और गुरुग्राम में चोरी व गबन करते हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले दुकान की रेकी करता था. आसपास ऐसी बिल्डिंग देखता था, जहां पर लिफ्ट की सुविधा हो. फिर दुकान के मालिक को सामान का बड़ा ऑर्डर देता था. इसके बाद वह सामान के पैसे किसी ऐसी जगह पर लेने के लिए बुलाता था, जिस बिल्डिंग में लिफ्ट हो. ऐसा इसलिए कि उसको भगाने में आसानी हो जाए. 

आगे उसने बताया कि वह बहाना बनाता था कि मोबाइल फोन घर पर भूल आया है. पैसे अपने सीनियर या मालिक से मंगवाने हैं. इस बहाने से वह उस दुकानदार से उसका का मोबाइल फोन लेकर फोन पर बात करते-करते निकल जाता था. फिर उस मोबाइल को गफ्फार मार्केट में बेच देता था.

दिल्ली में है  4 केस दर्ज
आरोपी अमित पर चोरी करने, धोखाधड़ी करने, गबन करने के 21 मामले दिल्ली के विभिन्न थानों में व गबन, चोरी करने के लगभग 17 मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद व उत्तर-प्रदेश में दर्ज है. आरोपी पहले भी 3 बार जेल जा चुका है. फरवरी माह में ही जेल से बाहर आया है. आरोपी संजय पर भी चोरी का सामान खरीदने के 4 केस दिल्ली में दर्ज  है. आरोपी अमित शर्मा को वर्ष-2018 में भी गबन के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान आरोपी अमित शर्मा की गिरफ्तारी पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा 10 हजार रुपयों का इनाम घोषित किया हुआ था.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में मामूली विवाद में IT मैनेजर को कार से कुचला, भाई को भी बोनट पर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget