एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में मामूली विवाद में IT मैनेजर को कार से कुचला, भाई को भी बोनट पर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी के मैनेजर और उसके भाई पर झगड़े के दौरान आरोपी ने गाड़ी से टक्कर मारी दी. वो दोनों को कार के बोनट पर करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को एक आईटी कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने किसी बात पर बहस के दौरान 31 वर्षीय पड़ोसी की पहले पिटाई की उसके बाद अपनी कार से उसे कुचलते हुए बोनट पर कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. आरोपी मनोज भारद्वाज उर्फ मानव को पुलिस की क्राइम यूनिट ने इफको चौक से गिरफ्तार किया है.

IT मैनेजर के भाई की हालत गंभीर
घटना रविवार देर रात सोहना रोड पर साउथ सिटी 2 में हुई. पुलिस ने बताया कि मृतक का छोटे भाई को भी कार से घसीटा गया था. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अभी उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान 36 वर्षीय आरोपी मनोज भारद्वाज ने बताया कि मृतक ऋषभ जसूजा और उसके भाई रंजक जसूजा ने उस गली में एक पीजी खरीदा था, जहां वह रहता था.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके घर की ओर जाने वाली सड़क पर कई वाहनों के आ जाने से अक्सर जाम रहता था. घटना वाले दिन वह (मनोज भारद्वाज) पीजी गया और मैनेजर को कार हटाने के लिए कहा. इस दौरान ऋषभ और रंजक आ गए और उनसे झगड़ा हो गया. पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि झगड़े के दौरान मनोज भारद्वाज के चाचा का लड़का सुरेंद्र और उसका दोस्त भी वहां मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ऋषभ और रंजक की पिटाई कर दी. 

IT मैनेजर और उसके भाई को गाड़ी से मारी टक्कर
आईओ ने कहा कि इसके बाद मनोज भारद्वाज ने गुस्से में आकर अपनी कार से कुचलकर ऋषभ की हत्या कर दी और मौके से भाग गया. पुलिस के अनुसार, भारद्वाज अपनी हुंडई क्रेटा कार में सवार हुआ और दोनों भाइयों को टक्कर मारते हुए उन्हें बोनट पर लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.

आरोपी की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. मामले को लेकर सोमवार को सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. मृतक के घायल भाई का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है. एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा हम अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस 'परिवारवाद मोह' में फंस गई? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'ऊपर गांधी परिवार और हरियाणा में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget