एक्सप्लोरर

Punjab Farmers Protest: पंजाब में किसानों के मुद्दों का हल निकालने की लिए CM मान ने गठित की समिति, जानें क्या कहा

Punjab News: पंजाब में किसानों से संबंधित मुद्दों का हल निकालने के लिए सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में 32 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के लंबित मुद्दों को हल करने के लिए मंगलवार को एक समिति का गठन किया. संबंधित मुद्दों में अब निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की बात भी शामिल है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राज्य के 32 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जो संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा हैं. 

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां करेंगे समिति का नेतृत्व
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीएम मान ने कहा कि समिति का नेतृत्व कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां करेंगे. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और किसान संघों के प्रतिनिधि तथा कृषि विशेषज्ञ इसके सदस्य होंगे. समिति 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों की मांगें जल्द से जल्द पूरी हों.

‘किसी दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद पानी भी अतिरिक्त नहीं’
वहीं बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूंद भी पानी अतिरिक्त नहीं है. 28 दिसंबर को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री की तरफ से बैठक बुलाई गई है. जिसमें पंजाब का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा. इसके अलावा सीएम मान की तरफ से जानकारी दी गई है कि पंजाब में 1 जनवरी से 13 अप्रैल तक एक विशेष मुहिम चलाई जाएगी जिसके तहत जमीन का सहमति से बंटवारा करने के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे. जिसके तहत अगर किसानों का जमीन के स्वामित्व को लेकर कोई विवाद होगा तो उसमें कब्जे के आधार पर स्वामित्व तय किया जाएगा.

बैठक में शामिल हुए 32 संगठन
मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के मुद्दों का हल निकालने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था. इस संयुक्त किसान मोर्चा के अंतर्गत 32 से अधिक संगठनों ने भाग लिया. 

यह भी पढ़ें: Gurugram Fire Breaks: गुरुग्राम में विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, एक मंजिल जलकर राख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget