एक्सप्लोरर

अमृतपाल सिंह को लेकर कांग्रेस MP चरणजीत सिंह चन्नी का संसद में बड़ा बयान, किया इमरजेंसी का जिक्र

Charanjit Singh Channi News: केंद्र सरकार की ओर से संसद में पेश बजट पर चर्चा कराई जा रही है. इसमें हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि पंजाब को इससे कुछ नहीं मिला.

Charanjit Singh Channi Latest News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को बजट पर चर्चा के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में पंजाब को कुछ नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी आपातकाल के आरोप लगाती है, लेकिन देश में तो अभी अघोषित आपातकाल लागू है, जब एक निर्वाचित सांसद पर एनएसए लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया है और वे अपने क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं. चन्नी का इशारा अमृतपाल सिंह की ओर था.

चरणजीत चन्नी ने कहा, '' मुझे लगता है कि  ये सरकार 10 साल राज करके थक गई है. इनके पास कोई आइडिया नहीं है ना ईमानदारी बची है. महत्वपूर्ण चर्चा बजट पर हो रही है जब से चर्चा शुरू हुई है ना पीएम, ना गृह मंत्री और ना वित्त मंत्री मौजूद हैं.  कहां हैं हमारे वित्त मंत्री, कहां हैं हमारे पीएम और होम मिनिस्टर?''

पंजाब को बजट में नहीं मिला कुछ- चन्नी
तंज भरे लहजे में चन्नी ने कहा, ''मैं नए कपड़े डालकर आया कि पंजाब को बहुत कुछ मिलेगा. हम सभी प्रेस क़न्फ्रेंस करेंगे कि क्या क्या मिला. लेकिन यहां आकर खोदा पहाड़ तो चूहा भी नहीं निकला. यह सरकार हर नागरिक को बराबर नहीं देख रही है. चश्मा राजनीति का लगाया हुआ है. अपनी सरकार बचाने की फिक्र है. कुर्सी को पकड़े हुए हैं और देश बचाने वाला नहीं बल्कि सरकार बचाने वाला बजट है. ''

अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना कही यह बात
आगे आपातकाल को लेकर चन्नी ने कहा, ''बीजेपी वाले हर रोज आपातकाल की बात करते हैं. आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है. एक मशहुूर नौजवान जो मशहूर सिंगर था उसको मार दिया गया. सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ नहीं मिला. यह भी आपातकाल है. आपातकाल यह भी है कि 20 लाख लोगों की ओर से पंजाब में जिले लोकसभा का सदस्य चुना गया, वह एनएसए के तहत जेल में हैं. वह अपने क्षेत्र के लोगों की बात नहीं रख पा रहे हैं. विपक्ष के लोगों पर केंद्रीय एजेंसियां छोड़ दी जाती हैं उनको अंदर रखा जाता है. हजारों किसानों को खालिस्तानी कहा जाता है, यह भी आपातकाल है.''

ये भी पढ़ें- 'महाराजा रणजीत सिंह का सोने का सिंहासन लाया जाए वापस', राघव चड्ढा की मोदी सरकार से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget