एक्सप्लोरर

BSF Jawan: अमृतसर में अटारी बॉर्डर से BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ का आया पहला वीडियो, पाकिस्तान ने किया रिहा

BSF Jawan: बीएसएफ कॉन्सटेबल पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह साढ़े 10 बजे रिहा किया. इसके बाद BSF ने तस्वीर जारी की. साथ ही वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें गाड़ी से ले जाया जा रहा है.

BSF Jawan Purnam Kumar Shaw Video: पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को आज (14 मई) रिहा कर दिया. शॉ की अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन वापसी हुई. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने 10 बजकर 30 मिनट पर शॉ को सौंपा. इसकी तस्वीर और वीडियो सामने आया है.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि शॉ को सौंपने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया.

बता दें कि पूर्णम कुमार शॉ को पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इसमें 100 से अधिक आतंकियों की मौत हुई.

उनकी रिहाई के लिए कई बार बातचीत हुई, लेकिन 20 दिनों बाद 14 मई को रिहाई हो सकी. पूर्णम कुमार शॉ पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा के रहने वाले हैं.

रिहाई की खबर सुनते ही घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. घरवालों ने मिठाईयां बांटी. परिवार के एक सदस्य ने कहा कि अब हम उनसे बात करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हमारी प्रार्थना आखिरकार कबूल हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
Punjab Bandh Today: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget