एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी यात्रा पर भी पड़ा भारत-पाक तनाव का असर, कितनी कम हो गई भक्तों की संख्या?

Vaishno Devi Yatra: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण वैष्णो देवी यात्रा पर असर पड़ा है. यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है, खासकर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के बाद.

Vaishno Devi Yatra: भारत और पाकिस्तान के तनाव का असर श्रीमाता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा है. आमतौर पर इन दिनों में यात्रियों से गुलजार रहने वाले कटरा मार्ग पर लोगों की संख्या में गिरावट आई है. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो इस महीने की 6 तारीख को देशभर से 12917 यात्री आए थ, जबकि स्ट्राइक वाले दिन यानी 7 मई को 12760 यात्री माता के दर्शनों के लिए देश पर से कटरा पहुंचे.

वहीं, स्ट्राइक के बाद 8 मई को 8670, 9 तारीख को 3962, 10 मई को 1352, 11 मई को 1303, 12 मई को 1658 और 13 मई को 2808 श्रद्धालु ही माता के दर्शन करने पहुंचे.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कम हुई संख्या, सीजफायर के बाद बढ़ी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे श्रद्धालुओं का दावा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी के बाद उन्होंने अपने टिकट रद्द करवा दिए थे. हालांकि, जैसे ही पाकिस्तान घुटने टेक कर सीजफायर पर आया तो उन्होंने दोबारा अपनी टिकट करवाई और बच्चों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंच गए.

मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से अपील
इन श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें भारतीय सेना और भारत सरकार पर पूरा भरोसा है. बेशक कटरा आने वाली ट्रेनें या कटरा शहर खाली है, लेकिन माता का दरबार खाली नहीं होना चाहिए. इन श्रद्धालुओं का दावा है कि उन्हें माता का बुलावा आया था, इसलिए वह मां वैष्णो के दर्शन के लिए आ गए. इन भक्तों ने पूरे देश में माता के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करें.

तनाव के बाद भी टिकट नहीं कराया कैंसिल
वहीं, बेंगलुरु से आए कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुई तनातनी से पहले ही अपने टिकट करवा लिए थे लेकिन जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालत बिगड़ गए तो उन्होंने अपना टिकट कैंसिल नहीं करवाया. उनके मुताबिक उन्हें भारतीय सेना पर भरोसा है और वह माता के दर्शन किसी भी हाल में करने आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के जाल में BJP फंसी! CM ने खुद बताया प्लान
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के जाल में BJP फंसी! CM ने खुद बताया प्लान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
जम्मू-श्रीनगर के बीच बनेगा नया हाईवे, 3 घंटे में होगा सफर
जम्मू-श्रीनगर के बीच बनेगा नया हाईवे, 3 घंटे में होगा सफर
J&K के लोगों को अब फ्री में मिलेंगे 6 LPG सिलेंडर, सरकार ने किया ऐलान
J&K के लोगों को अब फ्री में मिलेंगे 6 LPG सिलेंडर, सरकार ने किया ऐलान

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
Embed widget