एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: आम आदमी पार्टी की ऐसी लहर कि मोबइल रिपेयर करने वाला बन गया विधायक, जानें कौन हैं लाभ सिंह

Labh Vs Channi: भदौर सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार लाभ सिंह ने वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव हरा दिया है. मोटरसाइकिल से घूमकर और बसों में घूमकर लाभ सिंह प्रचार करते थे.

Punjab Election Result 2022: पंजाब की भदौर सीट से कांग्रेस और वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के लिए बुरी खबर है. दरअसल भदौर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके (Labh Singh Ugoke) ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को करारी शिकस्त दी है. लाभ सिंह को जहां 63000 के करीब वोट मिले हैं वहीं सीएम चन्नी को 26000 के करीब वोट मिले हैं. इन आंकड़ों से आम आदमी पार्टी की लहर का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

लाभ सिंह एक मोबाइल मरम्मत की दुकान के मालिक हैं, जो एक गांव में दो कमरे के घर में रहते हैं और अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं. प्रचार के दौरान वह गांवों में प्रचार के लिए मोटरसाइकिल या सार्वजनिक बस में भदौर में घूमते थे. उन्होंने कहा था कि चन्नी एक दिखावे के आम आदमी हैं, क्योंकि उनके बेटे के पास 2 करोड़ रुपये की कार है.

चन्नी पर लगाए थे ये आरोप

कांग्रेस ने एक आश्चर्यजनक कदम में चन्नी को यहां से उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था. जो बात इस मुकाबले को और दिलचस्प बनाई वह यह थी कि कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में केवल एक बार 2012 में इस आरक्षित सीट पर जीत हासिल की है. आम आदमी पार्टी ने 2017 में भी इसे जीता था. चुनाव प्रचार के दौरान लाभ सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि “मैं दो कमरों के घर में रहता हूं और राजनीति में आया हूं. क्या चन्नी अपने रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपये मिलने के बाद आम आदमी है? सिर्फ एक साधारण शॉल लेने से कोई आम आदमी नहीं बन जाता, चन्नी एक दिखावे के आम आदमी है. उनका बेटा 2 करोड़ रुपये की कार में घूमता है. आम आदमी वह है जो मेरी तरह यहां मोटरसाइकिल या बस पर घूम सकता है.

Punjab Election Result 2022: बेटे की जीत पर भावुक हो गईं भगवंत मान की मां, मंच पर ही लगाया गले, तस्वीरें इमोशनल कर देंगी

Punjab Election Result 2022 : इन वजहों से पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत, इन वजहों से कांग्रेस ने गंवाई सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget