एक्सप्लोरर

Nishtha Training Programme: जानिए क्या है 'निष्ठा योजना 2022', जिसमें देश के लाखों शिक्षकों को दी जाएगी फ्री ट्रेनिंग

Nishtha Training Programme: देश में शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने निष्ठा योजना 2022 (NISHTHA Yojana) कार्यक्रम शुरू किया है. जिसमें लाखों शिक्षकों को फ्री में ट्रेनिंग दी जाएगी.

Nishtha Training Programme: शिक्षा को मजबूत करने के लिए देश में नई शिक्षा नीति के तहत निष्ठा योजना 2022 (NISHTHA Yojana) कार्यक्रम चलाया गया है. जोकि शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए शुरू किया गया है. बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय इसके जरिए देश के लाखों शिक्षकों को निःशुल्क ट्रेनिंग देगा. इसमें पहली से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इस योजना को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (HRD Minister) रमेश पोखरियाल निशंक ने लॉन्च किया है.

ये है योजना का उद्देश्य

आपको बता दें कि इस योजना को शुरू करने के पीछे का मकसद शिक्षकों को अपडेट करना है, जिससे वो बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें और उनकी सोचने की क्षमता विकसित कर सकें. साथ ही इस योजना से सरकारी स्कूल की शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी. बता दें कि एससीईआरटी ने निष्ठा (3.0) के सफल संचालन के लिए राज्यस्तर पर एक 10 सदस्यीय टीम का गठन किया है. इसमें डॉ. अर्चना, नीरज कुमार, नूतन सिंह, डॉ. राधे रमण प्रसाद, गोपीकांत चौधरी, हर्ष प्रकाश सुमन, राहुल, रणधीर कुमार, अविनाश कलगात और विवेक कुमार शामिल हैं. ये टीम निष्ठा ट्रेनिंग को क्रियान्वित करेगी.

UP-Uttarakhand Election 2022 Voting LIVE: सुबह नौ बजे तक यूपी में 9.45% और उत्तराखंड में 5.03% मतदान, दिग्गज भी पहुंच रहे वोट देने

ऐसे ले सकते हैं लाभ

सरकार ने इस योजना के तहत एक डेडिकेटेड ‘निष्ठा पोर्टल’ शुरू किया है. जहां पर निष्ठा प्रशिक्षण प्रश्न/ मॉड्यूल 7 के साथ-साथ निष्ठा फुल फॉर्म – परिभाषा की जानकारी दी जाएगी. अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

यहां पढ़ें निष्ठा ट्रेनिंग करने के लिए कुछ जरूरी बातें

  • इस कार्यक्रम के प्रत्येक कोर्स करने की अवधि 4 से 5 घंटे की है.
  • हर कोर्स में मूल्यांकन दिया गया है जिसमें 70% मार्क्स लाना अनिवार्य है.
  • अगर 70% मार्क्स नही आए तो कोर्स कंप्लीट नहीं होगा और सर्टिफिकेट भी जनरेट नहीं होगा.
  • मूल्यांकन के लिए प्रत्येक कोर्से में 3 मौके दिए जाएंगे और तीनों प्रयास में अगर शिक्षक 70% मार्क्स नहीं प्राप्त करता है तो ऐसी स्थिति में कोर्स लॉक हो जाएगा.
  • लॉक किए गए कोर्स को दोबारा करना होगा और इसमें फिर से 70% मार्क्स लाना जरूरी होगा.
  • प्रत्येक माह में कोर्स को ज्वाइन करने की अंतिम तिथि 25 तारीख निर्धारित है, 25 तारीख के बाद कोर्स ज्वाइन नहीं कर सकते.
  • कोर्स के मूल्यांकन से छेड़छाड़ नहीं किया जाए इससे कोर्स बीच में ही 96% या 97% तक होकर रुक सकता है.
  • कोर्सेज के सभी मॉडल को एक-एक करके पूरा करें. कभी भी एक श्रंखला को छोड़कर कोर्स न करें. ऐसी स्थिति में कोर्स इनकंप्लीट हो सकता है.

UP Election 2022 Voting: यूपी के नौ जिलों में 55 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग, जानें कोरोना महामारी से जुड़े दिशानिर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget