एक्सप्लोरर

Watch: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का विवादित बयान, मोहम्मद बिन तुगलक से की PM मोदी की तुलना

Madhya Pradesh News: नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पर भी बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा ने अपनी पत्नी और ससुर को लाभ पहुंचाया है.

MP News: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने 2000 के नोट को बंद करने के फैसले पर केंद्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया है. नेता प्रतिपक्ष सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना सनकी शासक मोहम्मद बिन तुगलक से की है. उन्होंने कहा कि तुगलक ऐसे ही सनक भरे फैसले लेता था. जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा में गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वी डी शर्मा पर अपनी पत्नी और ससुर को गलत तरीके से उच्च सरकारी पद पर बैठाने का आरोप भी लगाया है.

डॉ गोविंद सिंह ने कहा, "जिस तरह मोहम्मद बिन तुगलक रातों-रात फैसले ले लेता था और किसी से पूछता नहीं था, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अचानक कोई भी फैसला ले लेते हैं. उसका क्या परिणाम होगा? यह कभी भी नहीं सोचते हैं." डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार ने आज तक नहीं बताया कि आखिरकार 2000 का नोट क्यों शुरू किया गया था और क्यों बंद किया जा रहा है? कितने नोट छापे गए और कितने वापस आए, सरकार की ओर से स्पष्ट कारण आज तक सामने नहीं आया है? सरकार के इन अनोखे फैसलों का परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ता है. 

 

'पत्नी-ससुर को लाभ पहुंचाया लाभ" 
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर भी सीधा हमला बोला है. जबलपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सिंह पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस पर तो आरोप लगा देते है लेकिन अपना दामन नहीं देखते. बीजेपी इन दिनों उल्टा चोर कोतवाल को डांटे का काम कर रही है.

लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वी डी शर्मा ने जमकर घोटालों को अंजाम दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शर्मा ने अपनी पत्नी को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में उच्च पद पर पदस्थ कर दिया. इसके साथ ही अपने ससुर को भी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बना दिया. गोविंद सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि अपने चहेते नेताओं को वीडी शर्मा ने खनन के काम में लगा दिया है." 

'अधिकारियों को घपले-घोटाले की खुली छूट' 
कांग्रेस नेता ने कहा आगे कहा "बीजेपी नेताओं ने प्रदेश सरकार में रहते हुए करोड़ों रुपए का घोटाला किया है. बीजेपी की सरकार घोटालों की सरकार है. आखिर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्जा कहा गया? ये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की शह पर अधिकारियों ने करोड़ों का घोटाला किया है. मध्य प्रदेश में गुजरात के लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं. जल जीवन मिशन योजना में 7 से 8 हजार करोड़ का घोटाला किया गया है. नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि पोषण आहार 119 करोड़ का घोटाला हुआ है. गरीबों के हक का अनाज सरकार खा गई. इसी तरह नर्सिंग कॉलेज में जमकर घोटाला हुआ है. कागजों में कॉलेज खोल लिए गए.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: सर्वे के रुझानों को देख BJP तैयार कर रही चुनावी रणनीति, विधायकों से वन-टू-वन फीडबैक ले रहे CM शिवराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget