एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सर्वे के रुझानों को देख BJP तैयार कर रही चुनावी रणनीति, विधायकों से वन-टू-वन फीडबैक ले रहे CM शिवराज

MP Assembly Election 2023: भोपाल में प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव को लेकर नई रणनीति तैयार की गई है. रणनीति को विधायकों तक पहुंचाने का जिम्मा सीएम को मिला है.

MP News: मध्य प्रदेश के अंदर विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही है. लगातार भारी-भरकम बैठकों का दौर जारी है. साथ ही साथ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) लगातार विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने में लगे हुए हैं.

इसी की चलते बीते दिन राजधानी भोपाल में प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव को लेकर नई रणनीति तैयार की गई है. इसके अंतर्गत विभिन्न मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व ने चर्चा की जिसे विधायकों तक पहुंचाने का जिम्मा संगठन ने सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को सौंपा. ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विधायकों से चर्चा करने वाले हैं और इसीलिए प्रदेश के कई विधायक आज सीएम आवास पर पहुंच रहे हैं.

विधायकों से होगी वन-टू-वन चर्चा

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से सीएम हाउस पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं से भी आज मुख्यमंत्री चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करने वाले हैं. सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न विधान सभाओं में बन रहे माहौल और वहां संतुष्टि तथा असंतुष्टि को लेकर चर्चा की गई. जिसके अंतर्गत विधायकों के रवैये और उनके क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल प्रभाव से काम करने की आवश्यकता महसूस की गई. इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यक्तिगत रूप से विधायकों से फीडबैक लेने वाले हैं. साथ ही साथ, संगठन की दृष्टि से सुझाए गए प्रस्तावों को विधायको के सामने रखने वाले हैं.

कांग्रेस के शीर्ष नेता मैदान में उतरे

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है क्योंकि कांग्रेस इस बार चुनाव पूरी ताकत से लड़ती हुई नजर आने वाली है. कांग्रेस ने भी अपने सभी शीर्ष नेताओं को मैदान में उतार दिया है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी लगातार बैठक के माध्यम से योजना बनाने में लगी हुई है वैसे तो भारतीय जनता पार्टी को कैडर बैस पार्टी कहा जाता है. लेकिन फिर भी प्रदेश का संगठन किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता जो भी कमियां निकल कर सामने आ रही हैं. उन्हें शीघ्र दूर कर जनता के बीच में जाने का मन पार्टी बना रही है.

सर्वे के रुझानों को समझकर चिंतन

सर्वे में आ रहे रुझानों को समझते हुए पार्टी लगातार चिंतन कर रही है और मुख्यमंत्री ही लगातार इसी के चलते विधायकों से बार-बार संवाद कर रहे हैं. इस तैयारी का मुख्य उद्देश्य 2018 के चुनाव में जो परिणाम आए थे उससे बचने की तैयारी माना जा रहा है चुनाव के अंत में ऐसे हालात पैदा ना हो जिसके कारण पार्टी की किरकिरी ना हो. साथियों से सत्ता से बाहर होना पड़े. ऐसा कोई भी कारण भारतीय जनता पार्टी जमीन पर छोड़ना नहीं चाहती है. इसीलिए लगातार संवाद के रास्ते समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश सरकार के 'उड़नखटोले' को मिला खरीदार, 2.36 करोड़ रुपए में इस कंपनी के साथ हुआ सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget