एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे जिशान सिद्दीकी का भावुक पोस्ट, 'मेरे पिता की जान...'

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया है और उन्हें न्याय चाहिए.

Baba Siddique Murder Case News: कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी (Jeeshan Siddique) ने अपील की है कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या के मामले में राजनीति ना की जाए. जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को इस मामले में न्याय चाहिए. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या जीशान के ऑफिस के बाहर हुई थी. जीशान सिद्दीकी ने आज पुलिस कमिश्नर के ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की. उन्होंने बुधवार को भी मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात की थी.

मेरा परिवार पूरी तरह टूट गया - जीशान
जीशान सिद्दीकी ने 'एक्स' पर लिखा, ''मेरे पिता ने गरीब निर्दोष लोगों और उनके घरों को बचाने के लिए अपनी जान दी है. आज, मेरा परिवार पूरी तरह टूट गया लेकिन मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और ना ही इसे भूला जाना चाहिए. मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए.''

बाबा सिद्दीकी, अजित पवार की एनसीपी के बड़े नेता थे. वह कांग्रेस में रहते हुए महाराष्ट्र के मंत्री भी रहे थे लेकिन इसी साल उन्होंने एनसीपी ज्वाइन कर ली थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली थी. पुलिस उसकी तलाश कर रही है जबकि उसके भाई को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने ही शूटर्स को गन मुहैया कराई थी. 

अब तक की जांच में ये बातें आईं सामने
पुलिस ने अब तक की जांच में पाया है कि हत्या की साजिश तीन महीने पहले पुणे में बननी शुरू हुई थी. एक महीने से शूटर्स बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे. ये शूटर्स कई बार बिना बंदूक लिए बाबा सिद्दीकी के घर के पास भी गए थे. पकड़े गए चार आरोपियों में से एक ने मुंबई में किराए का मकान लेकर बाकी आरोपियों को अपने पास  बुलाया था. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान के घर फायरिंग मामले में फडणवीस ने अमित शाह से की बात, क्या चाहती है मुंबई पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवान की तुलना करने पर धीरेंद्र शास्त्री पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'वो पार्टी जो...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछ दिया ऐसा सवाल
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे NCP संस्थापक
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे NCP संस्थापक
दिवाली 2026: दीया मिर्जा विवाद पर रामदास अठावले की दो टूक, 'अभिनेत्री को...'
दिवाली 2026: दीया मिर्जा विवाद पर अठावले बोले, 'एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए,'
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Sandeep Chaudhary: SIR में कहां चूंक? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | UP News | SIR Controversy | CEC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget