एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: क्या एकनाथ शिंदे दाढ़ी काटकर घूमेंगे? आखिर संजय राउत ने क्यों दिया ये बयान

Sambhaji Nagar News: संजय राउत ने कहा कि जो लोग वीर सावरकर की गौरव यात्रा कर रहे हैं क्या उनको सावरकर के बारे में पता है कि वह क्या हैं? सावरकर दाढ़ी बढ़ाने वालों के खिलाफ थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (Sambhaji Nagar) में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद अब सियासी ड्रामा शुरू हो गया है. एक तरफ महा विकास अघाड़ी (MVA) के तीनों दल आज पहली बार संभाजी नगर में एक साथ बैठक करने के बाद रैली निकालने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ शिंदे गुट की बीजेपी और शिवसेना की ओर से सावरकर गौरव यात्रा (Savarkar Yatra) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे. इस यात्रा के जरिए बीजेपी और शिवसेना सावरकर के इतिहास को लोगों तक पहुंचाएगी. अब संजय राउत ने इस पर तंज कसा है.

'क्या दाढ़ी कटाएंगे शिंदे?'

संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को मीडिया में दिए अपने एक बयान के दौरान कहा, 'आज संभाजीनगर में रैली हो रही है . उद्धव जी , अजीत पवार और नाना पटोले जी शामिल हो रहे हैं. सावरकर जी के विचार और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मेल नहीं खाते हैं. जो लोग वीर सावरकर की गौरव यात्रा कर रहे हैं क्या उनको सावरकर के बारे में पता है कि वह क्या हैं? सावरकर और RSS की वीचारधारा का कोई मेल नहीं था. RSS सावरकर का हिंदुत्वाद नहीं मानता था. सावरकर दाढ़ी बढ़ाने वालों के खिलाफ थे. क्या एकनाथ शिंदे दाढ़ी काटकर घूमेंगे?'

दंगे को लेकर भी दिय बयान

वहीं संजय राउत ने छत्रपति संभाजीनगर में हुए दंगे को लेकर अपने बयान में कहा था कि, 'रामनवमी पर सरकार के नाक के नीचे दंगा हुआ, लेकिन जब संभाजीनगर का नाम बहुत शांतिपूर्ण ढंग से बदला गया, तब कोई दंगा नहीं हुआ था. कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन यह लोकतांत्रिक तरीके से किया गया तो कल दंगा क्यों हुआ? राज्य के लोगों के सामने शिक्षा, महंगाई, स्वास्थ्य और कोरोना महामारी जैसे सवाल हैं. दंगों से इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा. राज्य में पिछले दो साल से रामनवमी के मौके पर दंगों का पैटर्न बना हुआ है.'

जानें आखिर क्या है विवाद?

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद 25 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वह सरकार से डरते नहीं हैं, सरकार उनको डरा नहीं सकती. उन्होंने मानहानि मामले में सरकार से इसलिए माफी नहीं मांगी क्योंकि उनका नाम गांधी है, सावरकर नहीं, और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते. वह माफी नहीं मांगेंगे.

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Politics: संभाजीनगर में हिंसा के बाद शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा, MVA की बैठक के बीच BJP करेगी शक्ति प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget