एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: संभाजीनगर में हिंसा के बाद शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा, MVA की बैठक के बीच BJP करेगी शक्ति प्रदर्शन

Maharashtra: महाविकास अघाड़ी की आज छत्रपति संभाजीनगर शहर में जनसभा होने वाली है. वहीं दूसरी ओर शिंदे गुट की भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शहर में सावरकर गौरव यात्रा निकालेगी.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में आज महा विकास अघाड़ी (MVA) के तीनों दल एक साथ बैठक करेंगे. वहीं अब ऐसी ही बैठक राज्य भर में आयोजित की जाएंगी और इसकी शुरुआत छत्रपति संभाजी नगर से हो रही है. इस 'वज्रमुठ सभा' ​​में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ( Ajit Pawar) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) शामिल होंगे. वहीं दूसरी ओर शिंदे गुट की बीजेपी और शिवसेना की ओर से सावरकर गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है. ऐसे में छत्रपति संभाजीनगर में सियासी हलचल शुरू होते नजर आ रही है.    

दरअसल, ठाकरे परिवार की परंपरा बैठक छत्रपति संभाजीनगर के मराठवाड़ा संस्कृति मंडल मैदान में आज (2 अप्रैल) को हो रही है. यह बैठक शाम करीब 5 बजे शुरू होगी, जिसके लिए दोपहर दो बजे से कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का आना शुरू हो जाएगा. वहीं पुलसि ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है. वहीं इस बैठक को लेकर महाविकास अघाड़ी ने भी जोरशोर से तैयारियां की हैं. जानकारी के अनुसार इस बैठक से महाविकास अघाड़ी के नेता शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमला बोल सकते हैं.

बीजेपी-शिंदे गुट की सावरकर गौरव यात्रा भी आज

एक ओर जहां महाविकास अघाड़ी की छत्रपति संभाजीनगर शहर में जनसभा होने वाली है. वहीं दूसरी ओर शिंदे गुट की भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शहर में सावरकर गौरव यात्रा निकालेंगे. यात्रा स्वतंत्रवीर सावरकर चौक समथरगढ़, महात्मा फुले चौक वाया निराला बाजार, औरंगपुरा वाया गुलमंडी, उत्तम मिठाई भंडार भाटी बाजार, पंडरीबा, अप्पाहलवाई मिठाई संस्थान गणपति मंदिर से शुरू होगी. संभावना जताई जा रही है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे. 

आज इन मार्गों पर जानें से बचें  

  • महात्मा फुले चौक वाया मिलकॉर्नर से खडकेश्वर टी दोपहर 1 बजे से 11 बजे के बीच न जाएं. 
  • अति से खडकेश्वर टी पॉइंट पर न जाए. 
  • जुबली पार्क से मराठवाड़ा संस्कृत मंडल मैदान तक जाने वाली सड़क पर न जाएं.
  • आशा ऑप्टिकल से मराठवाड़ा संस्कृत मंडल मैदान तक जाने वाली सड़क पर न जाएं. 

Maharashtra Politics: अडाणी मामले पर कांग्रेस और NCP के रास्ते अलग? JPC की मांग पर शरद पवार ने अब कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget