एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मौसम लेगा करवट, गरज के साथ बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra Weather Forecast: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पूणे सहित राज्य के कई शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान विभाग ने थंडरस्टॉर्म की चेतवानी दी है. 

Maharashtra Weather Updates: उत्तर भारत में शीतलहर से ठंड का प्रकोप जारी है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग के अधिकारी सुनील कांबले ने इस सिलसिले में कहा कि अभी जो मौसम चल रहा है, वह सामान्य और मौसमी है. वर्तमान में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच है और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

उन्होंने कहा कि हालांकि, अगले दो दिनों में 26 और 27 तारीख को थोड़ी सी थंडरस्टॉर्म गतिविधि होने की संभावना है. इसलिए, हमने मध्य महाराष्ट्र और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के लिए गरज के साथ बौछार पड़ने की चेतावनी जारी की है. पुणे, जलगांव, सांगली और सतारा में इन जगहों पर थोड़ी सी थंडरस्टॉर्म स्थिति पैदा हो सकती है.

अधिकारी ने बताया कि थंडरस्टॉर्म गतिविधि पूरे दिन में नहीं होती, बल्कि यह एक या दो घंटे के लिए होती है, इसलिए हमें थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए. जब भी ऐसा होता है, तो शेल्टर के अंदर रहना चाहिए और अतिरिक्त सावधानी अपनानी चाहिए. यह चेतावनी केवल 26 और 27 तारीख के लिए है, इसके बाद सामान्य मौसम लौट आएगा. उन्होंने आगे कहा कि जब भी सर्दी का मौसम आता है, तो कभी-कभी धुआं या स्मॉग की वजह से दृश्यता कम हो जाती है, जो प्राकृतिक है. 

31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी मध्यम श्रेणी में रहता है और दृश्यता में कोई असामान्य बदलाव नहीं होता. सर्दी का मौसम हम फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक देख सकते हैं. लेकिन 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है. इस साल जो न्यूनतम तापमान है, वह मौसमी तौर पर सामान्य है और इसमें कोई ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई है. मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 दिसंबर को बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दौरान नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि यह मौसम परिवर्तन सामान्य है, लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली में रोहिंग्या के मुद्दे ने पकड़ा जोर, BJP और AAP में एक दूसरे पर मढ़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget