एक्सप्लोरर

Viral Video: उद्धव के इस्तीफे के बाद लोगों को याद आयी 'फडणवीस की शपथ', अब वीडियो हो रहा वायरल

Maharashtra में Shivsena की अगुवाई वाली MVA सरकार के मुख्यमंत्री Uddhav Thackery ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद BJP नेता Devendra Fadnavis का वीडियो वायरल हो रहा है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackery) ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 30 जून यानी गुरुवार को फ्लोरटेस्ट कराए जाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने पर उद्धव ठाकरे ने पद से इस्तीफा दे दिया. इन सबके बीच महाराष्ट्र समेत बीजेपी की अन्य इकाईयों से पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए बधाईयों का तांता लग गया. माना जा रहा है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे. 

राज्य में साल 2019 में ही बीजेपी और शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ा था. हालांकि चुनाव बाद गठबंधन टूट गया और शिवसेना, कांग्रेस और नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के गठबंधन से महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी थी. इसी चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन वह सरकार बहुत देर तक नहीं चली थी और बाद में पवार ने बीजेपी नेता से समर्थन वापस ले लिया था.

इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नेता विपक्ष का जिम्मा संभाला था. इस दौरान सदन के विशेष सत्र में देवेंद्र फडणवीस ने कुछ ऐसा कहा था जो राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात में सटीक बैठ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग देवेंद्र फडणवीस के इस संबोधन को 'शपथ' भी बता रहे हैं.

2019 में विधानसभा में कही थी ये बात
राज्य में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के कुछ भाषणों की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साल 2019 में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बतौर नेता विपक्ष कहा था -  "मेरा पानी उतरता देख , मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूँ, लौटकर वापस आऊँगा !". 

मई में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था- 'ये जो हालात हैं ये सब....'
इसके अलावा पूर्व सीएम का दो महीने पुराना एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. बीजेपी की एक मीटिंग के दौरान दिए गए संबोधन की क्लिप, बीजेपी नेता के यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड की गई थी. इस क्लिप में देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं-

"ये जो हालात हैं ये सब तो सुधर जाएँगे,
पर जाते-जाते कई लोग निगाहों से उतर जाएँगे,
सवाल जहर का नहीं था, वो तो पी गया
तकलीफ लोगों को तब हुई जब पीकर भी मैं जी गया."

बता दें एक हफ्ते से अधिक समय पहले राज्य में राजनीतिक संकट उस समय शुरू हो गया जब शिवसेना के नेता और रज्य सरकार में मंत्री रहे एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 39 के करीब विधायक बागी हो गए और उद्धव सरकार से समर्थन वापस ले लिया. उनकी मांग थी कि शिवसेना, बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाए और देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाए.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीजेपी की बड़ी बैठक आज, इस तारीख को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत ने NCP और कांग्रेस पर कही ये बात, बोले- साथ खड़े रहे शरद पवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
दिल्ली सरकार की तारीफ और फडणवीस सरकार पर तंज! प्रियंका चतुर्वेदी ने यह क्या कहा?
दिल्ली सरकार की तारीफ और फडणवीस सरकार पर तंज! प्रियंका चतुर्वेदी ने यह क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget