एक्सप्लोरर

Maharashtra News: यूपी के ऑटो ड्राइवर ने कहा 'मैं हिंदी बोलूंगा', ठाकरे भाइयों के समर्थकों ने कैमरा पर पीटा

Palghar News: पालघर में मराठी भाषा को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब एक प्रवासी ऑटो चालक से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई. शिवसेना (UBT) और मनसे कार्यकर्ताओं ने की मारपीट.

महाराष्ट्र में एक बार फिर भाषा विवाद ने उग्र रूप ले लिया है. इस बार मामला पालघर जिले का है जहां विरार स्टेशन पर एक प्रवासी ऑटो-रिक्शा चालक को सार्वजनिक रूप से शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने पीटा और उसे जबरन माफी मांगने पर मजबूर कर दिया.

यह घटना एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई, जिसमें चालक ने हिंदी में बात करने की जिद करते हुए कहा था, “मैं हिंदी बोलूंगा.” इस बयान को मराठी भाषा और सांस्कृतिक प्रतीकों का अपमान मानते हुए गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी.

शिवसेना (UBT) और MNS के समर्थकों ने घेरा

बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले शुरू हुआ था जब उत्तर प्रदेश से आए एक व्यक्ति, भावेश पडोलिया, और उक्त चालक के बीच मराठी में बात न करने को लेकर बहस हो गई थी. वायरल वीडियो में चालक भोजपुरी और हिंदी में जवाब देते नजर आया था, जिसे कई स्थानीय संगठनों ने मराठी अस्मिता का अपमान माना.

न्यूज चैनल एनडीटीवी के अनुसार, शनिवार (12 जुलाई) को विरार रेलवे स्टेशन के पास शिवसेना (UBT) और MNS के समर्थकों ने उस चालक को घेर लिया. वहां मौजूद महिलाओं सहित कई लोगों ने उसे थप्पड़ मारे और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई.

शिवसेना स्टाइल में मिलेगा जवाब- शिवसेना यूबीटी

शिवसेना (यूबीटी) के विरार शहर प्रमुख उदय जाधव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी मानुष का अपमान करेगा, तो उसे शिवसेना स्टाइल में जवाब मिलेगा. हमने उस ऑटो चालक से माफी मंगवाकर उसे सबक सिखाया है.” जाधव ने यह भी दावा किया कि ऑटो चालक ने महाराष्ट्र और मराठी लोगों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जो किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

इस घटना पर अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है. पालघर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को देखा जा रहा है और तथ्यों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. 

गौरतलब है कि यह घटना राज्य में भाषा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव का ताजा मामला है. इससे पहले 1 जुलाई को ठाणे में एक स्ट्रीट फूड विक्रेता को मराठी में बात न करने पर MNS कार्यकर्ताओं ने पीटा था. इसके बाद भी कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए थे. अब यह मुद्दा न केवल सामाजिक तनाव को बढ़ा रहा है, बल्कि शिक्षा नीति और भाषाई पहचान को लेकर राजनीतिक बहस का भी केंद्र बनता जा रहा है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget