एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के जलगांव में मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, 1 गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी, POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज

Raksha Khadse News: केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ कोथली गांव में शोभा यात्रा देखने गई थी. उसी समय सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ.

Raksha Khadse Latest News: महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जलगांव के मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री की बेटी सहित कुछ लड़कियों के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की. यह मामला सामने आने के बाद मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताईनगर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. 

मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, मोलेस्टेशन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है. केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड सहित कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे.  उसी समय सुरक्षा गार्ड को शक हुआ कि कुछ युवक लड़कियों (रक्षा की बेटी और उसकी सहेली) के परिवार का वीडियो बना रहे हैं. 

सुरक्षा गार्ड ने इस शक के आधार पर युवक के हाथ से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच की. सूत्रों का कहना है कि इस घटना से चारों युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए. 

इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सुरक्षा गार्ड ने मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी हो, इसलिए रक्षा खड़से पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं. 

सख्त कार्रवाई की मांग 

केंद्रीय मंत्री ने इस घटना के बाद कहा, "अगर एक मंत्री की बेटी महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की बेटियों और बहनों का क्या होगा? प्रदेश सरकार से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है.' इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जानकारी दी है."

बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मुक्ताईनगर में आदिशक्ति मुक्ताबाई की तीर्थयात्रा हर साल आयोजित की जाती है. केंद्रीय राज्य मंत्री की बेटी मंदिर दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर गई थी. इस तीर्थ यात्रा के दौरान कुछ शरारती लड़कों ने उसका पीछा किया और उसके वीडियो बना लिए. 

'अमित शाह और एकनाथ शिंदे की हुई गुप्त बैठक', उद्धव गुट के मुखपत्र सामना में किए गए ये बड़े दावे

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget