एक्सप्लोरर

'UCC लागू नहीं हो सकता, सरकार मुसलमानों की शादी...', यूनिफॉर्म सिविल कोड पर वारिस पठान का बड़ा बयान

Uniform Civil Code: वारिस पठान ने कहा कि यूसीसी लाने का मकसद एक ही है कि किसी प्रकार से मुसलमान को परेशान किया जाए. यूसीसी लागू नहीं हो सकता क्योंकि हमारा देश एकता में विविधता के लिए जाना जाता है.

Waris Pathan On UCC: उत्तराखंड में सोमवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा. इस पर एआईएमआईएम वारिस पठान की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये कहां का यूनिफॉर्म सिविल कोड है. भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है. विविधता हमारे देश का एक अहम हिस्सा है. सरकार यह कानून लाकर मुसलमानों की शादी और संपत्ति वाले अधिकार में दखलअंदाजी करना चाहती है.

उन्होंने कहा कि यूसीसी लाने का मकसद एक ही है कि किसी प्रकार से मुसलमान को परेशान किया जाए. इस देश में यूसीसी लागू नहीं हो सकता क्योंकि हमारा देश एकता में विविधता के लिए जाना जाता है.

साध्वी ऋतंभरा को लेकर साधा निशाना

वहीं पद्म पुरस्कार के एलान पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास. लेकिन, अवार्ड किसे दे रहे हैं ज्यादातर ऐसे लोग है जिन लोगों ने हमारी बाबरी मस्जिद को शहीद किया है. साध्वी ऋतंभरा लालकृष्ण आडवाणी के साथ थी. उन्हें पुरस्कार दिया जा रहा है. बीजेपी को नफरत फैलाना आता है, इससे ज्यादा बीजेपी ने देश के लिए कुछ नहीं किया है.

हुसैन दलवई के बयान पर वारिस पठान ने क्या कहा?

इसके अलावा महाकुंभ पर हुसैन दलवई के बयान पर वारिस पठान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. मैं यह मानता हूं कि हर एक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है. प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है. वहां लोग जा रहे हैं. वहां नहाने से पाप धुल जाते हैं. अच्छा है नहाने से पाप धुल जाएंगे तो फिर पाप नहीं करना चाहिए. सरकार हमारी सबका साथ सबका विकास की बात करती है. लेकिन कुंभ में मुसलमान को स्टॉल लगाने नहीं दिया जा रहा है.

वारिस पठान ने कहा कि  कोई व्यक्ति दो वक्त की रोजी-रोटी कमाना चाहता है तो क्या तकलीफ है.मुंबई 26/11 हमले के दोषी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जा रहा है. इस पर वारिस पठान ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी गतिविधि में शामिल है तो उसे पर कार्रवाई की जानी चाहिए. हमने हमेशा आतंकवादी गतिविधियों का विरोध किया है. तहव्वुर राणा को भारत लाना चाहिए. कोर्ट का जो भी निर्णय होगा. हम सभी को मंजूर होना होगा.

ये भी पढ़ें- चमत्कार! ठाणे में 13वीं मंजिली से गिरी 2 साल की बच्ची, शख्स की सूझबूझ से बची जान, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget