एक्सप्लोरर

बीजेपी या शिवसेना, उद्धव ठाकरे किसका बिगाड़ेंगे नंबर गेम? MLC चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

Maharashtra MLC Election 2024: महाराष्ट्र में 11 सीटों पर विधान परिषद चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो चुका है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने एलान कर दिया है कि वो भी उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे.

Uddhav Thackeray on MLC Election 2024: शिवसेना(यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरूवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास पर्याप्त संख्या बल है जिसकी मदद से उसके प्रत्याशी निर्वाचित होंगे.

महाराष्ट्र विधानमंडल के उच्च सदन की 11 सीट के लिए 12 जुलाई को द्विवार्षिक चुनाव होंगे. शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में क्रमश: 2022 और 2023 में हुए विभाजन के बाद पहली बार महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुनाव हो रहे हैं.

ठाकरे ने कहा, ‘‘हम (शिवसेना-यूबीटी) विधान परिषद चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे क्योंकि 11 सीट हैं और प्रत्येक पार्टी (विपक्षी गठबंधन के घटक एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस) एक-एक सीट जीत सकती है. हमारे मत तय हैं. ’’ उन्होंने अपने बयान के साथ ‘क्रॉस वोटिंग’ की संभावना को भी हवा दे दी है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपने समीकरण को सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है. मैं कैसे जीत दर्ज करूंगा, उसे बताने की जरूरत नहीं...हमारे पास संख्याबल है.’’ उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन को अपने विधायकों को एकजुट रखने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

महाराष्ट्र विधान परिषद के 11 सदस्यों का छह वर्षीय कार्यकाल 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है जिसकी वजह से इन सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया है. विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में इस समय 274 सदस्य हैं और विधान परिषद का चुनाव जीतने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 23 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी.

विधानसभा में एनसीपी (अजित पवार गुट) के 41, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के 40 और बीजेपी के 103 सदस्य हैं. सदन में कांग्रेस के 37, शिवसेना (यूबीटी) के 13 और एनसीपी (शरद पवार गुट) के 15 सदस्य हैं.

एनसीपी (शरद पवार गुट) पीसेंट एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के नेता जयंत पाटिल का समर्थन करेगी. 2022 में विधान परिषद के लिए चुनाव में कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे को संख्याबल होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था जो संकेत करता है कि ‘क्रॉस वोटिंग’ हो सकती है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल के संकेत, जयंत पाटिल से मिले अजित गुट के विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget