एक्सप्लोरर

खुद ऑफर देकर अब राज ठाकरे ने क्यों साधी चुप्पी? भाई उद्धव ठाकरे कर रहे इंतजार, क्या सोच रहे MNS प्रमुख?

Thackeray Brothers Alliance: आदित्य ठाकरे ने मनसे के साथ गठबंधन के लिए सकारात्मक रुख दिखाया है. शिवसेना यूबीटी के कई नेता भी इसके पक्ष में हैं, लेकिन राज ठाकरे की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है.

Raj Thackeray Uddhav Thackeray Alliance: महाराष्ट्र के दो प्रमुख ठाकरे बंधु यानि उद्धव ठाकरे और उनके भाई राज ठाकरे साथ आएंगे कि नहीं, इसको लेकर माहौल अभी भी बना हुआ है. क्या ठाकरे की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना साथ आएगी? पिछले दो महीनों से ये चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं. ऐसे में कल (मंगलवार, 3 जून) आदित्य ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि वे पिछले 2 हफ्ते से मनसे के साथ गठबंधन को लेकर सकारात्मक हैं.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के हित के लिए हम किसी भी पार्टी के साथ आने को तैयार हैं, हमने आह्वान किया है. बता दें, अप्रैल में राज ठाकरे ने शिवसेना और मनसे के बीच गठबंधन की चर्चा शुरू की थी, जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने इसपर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी.

उद्धव ठाकरे गुट ने कर दिया क्लियर
उद्धव ठाकरे गुट के कई महत्वपूर्ण नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे मनसे के साथ गठबंधन को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हैं.   संजय राउत ने भी कहा है कि गठबंधन को लेकर उद्धव ठाकरे से चर्चा हुई है और वे गठबंधन को लेकर एक कदम आगे बढ़ने को भी तैयार हैं.

राज ठाकरे को किस बात का इंतजार?
शिवसेना यूबीटी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों में आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अनिल परब, सुनील प्रभु, अंबादास दानवे जैसे नेताओं ने भी मनसे से हाथ मिलाने की इच्छा जताई है. हालांकि, मनसे की ओर से इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

राज ठाकरे ने बाद में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि चर्चा मेरे सिर्फ इंटरव्यू से शुरू हुई थी और सभी ने इसे अलग-अलग तरीके से समझा. इसके अलावा, मनसे नेताओं ने यह भी कहा कि राज ठाकरे ने शिवसेना के साथ गठबंधन पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया दिए बिना सही समय पर सही रुख अपनाया.

राज ठाकरे की चुप्पी खड़े कर रही कई सवाल
तो क्या गठबंधन को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया पर मनसे की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिलेगी? क्या राज ठाकरे गठबंधन को लेकर चर्चा के लिए तैयार होंगे, जबकि ठाकरे की शिवसेना इसके लिए जोर लगा रही है? क्या वास्तव में कोई इस चर्चा के लिए पहल करेगा? क्या पर्दे के पीछे कोई हलचल चल रही है? इन सभी सवालों के जवाब अभी भी नहीं मिले हैं.

 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget