एक्सप्लोरर

Bakrid: 'कभी पानी बचाओ, कभी रंग, सांस तो...', बकरीद को लेकर चल रहे विवाद पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान

Bakrid 2025: बकरीद पर विवादों के बीच आदित्य ठाकरे ने सरकार की दखलअंदाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि त्योहारों में रोक लगाने की बजाय सरकार किसानों और आतंकी मामलों पर ध्यान दे.

Aditya Thackeray On Bakrid: 7 जून को देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले इस पर सियासी बयानबाजी तेज है. बकरीद को लेकर हो रहे विवादों पर अब शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. 

उन्होंने इस मामले में तीखा रुख अपनाते हुए कहा है कि हर त्योहार के समय सरकारों द्वारा कुछ न कुछ बचाने की अपील क्यों की जाती है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "मुझे लगता है हर एक त्योहार पर ये बचाओ, वो बचाओ क्यों होना चाहिए, त्योहार आप मनाते हो मनाइए."

ये सरकार का काम नहीं है- आदित्य ठाकरे
उन्होंने कहा, "मैं भी पर्यावरण प्रेमी हूं, लेकिन कभी पानी बचाओ, कभी रंग बचाओ, अब ये बचाओ, सांस तो लेने दीजिए न. त्योहार आप मनाइए, ये सरकारों का काम नहीं होता. सरकार का असली काम है आत्महत्या कर रहे किसानों की मदद करना, बारिश का पानी अगर घर में घुस रहा है तो उसकी जांच करना और जो 4 पाकिस्तानी आतंकवादी आए थे, उन्हें ढूंढना. त्योहारों में दखल देना सरकारों का काम नहीं है."

गौसेवा आयोग के निर्देश के बाद से बढ़ा मामला
बकरीद को लेकर महाराष्ट्र गौसेवा आयोग के निर्देशों से यह मुद्दा गरमा गया है. आयोग ने 3 से 8 जून तक प्रदेश में पशु बाजारों को बंद रखने के निर्देश जारी किए, जिससे खासकर ग्रामीण इलाकों में असंतोष फैल गया. इस फैसले के खिलाफ कई राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई.

देशभर में 7 जून को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा और उससे पहले बाजारों के बंद होने की घोषणा ने पशुपालकों और किसानों को चिंता में डाल दिया. विपक्षी दलों का कहना है कि किसान महीनों तक पशुओं की देखभाल इस त्योहार के लिए करते हैं और ऐसे में अचानक उसी समय के लिए बाजार बंद करने का फैसला उनके लिए आर्थिक संकट पैदा कर सकता है.

बता दें कि फिलहाल महाराष्ट्र गौसेवा आयोग के निर्देशों को वापस ले लिया गया है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
Mumbai News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget