एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'हां, मैं अपने बेटे आदित्य को...', अमित शाह के तंज पर उद्धव ठाकरे का पलटवार

Uddhav Thackeray Statement: अमित शाह के परिवारवाद पर टिप्पणी के बाद अब शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने हमला बोला है. उन्होंने आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की बात कही है.

Uddhav Thackeray on Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धाराशिव में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है. इस जनसभा में उन्होंने अमित शाह के तंज का भी जवाब दिया है. कुछ दिन पहले अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने परिवारवाद को लेकर उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर निशाना साधा था. इसपर अब उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है.

उद्धव ठाकरे का पलटवार
कल धाराशिव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने 33 वर्षीय बेटे आदित्य ठाकरे के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है. ठाकरे ने साफ कहा, "हां, मैं चाहता हूं कि आदित्य सीएम बनें. लेकिन ऐसा होने के लिए, आप सभी को पहले उन्हें उस पद के लिए चुनना होगा." ठाकरे का ये बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वंशवादी राजनीति के आरोपों के बाद आया है. दरअसल कुछ दिन पहले महाराष्ट्र दौरे पर आये गृहमंत्री अमित शाह ने परिवारवाद को लेकर शिवसेना (UBT), एनसीपी-एसएसपी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था. 

अमित शाह ने 5 मार्च को छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली के दौरान जन कल्याण पर अपने परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता देने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना की थी. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और अन्य दलों को अपने चुनाव अभियानों में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करने की भी बात कही. उन्होंने कहा, "आप मेरे पिता की तस्वीरें क्यों चुरा रहे हैं? अगर आपमें हिम्मत है तो प्रचार के लिए अपने पिता की तस्वीरों का इस्तेमाल कीजिए."

ठाकरे ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए पूछा, महाराष्ट्र की अपनी लगातार यात्राओं के बावजूद शाह अशांत क्षेत्रों का दौरा करने से क्यों बचते हैं. "वह मणिपुर क्यों नहीं गए जब वहां अशांति थी? वो अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने से भी झिझक रहे थे. वह केवल विरोधियों को डराने के लिए महाराष्ट्र आते हैं."

ये भी पढ़ें: BJP, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुट के गठबंधन में शामिल होंगे राज ठाकरे? सीटों को लेकर आई बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: 'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget