एक्सप्लोरर

'चुनाव आयोग का न्याय उल्टा है', PM मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना

Shiv Sena UBT News: शिवसेना यूबीटी ने कहा कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने पीएम को नहीं, बल्कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को नोटिस जारी किया. चुनाव आयोग का यह तरीका सही नहीं है.

Shiv Sena UBT on ECI: लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ एक बयान दिया था, जिससे सियासी पारा काफी हाई हो गया. बीते रविवार (21 अप्रैल) को पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया और जनसंबोधन के दौरान यह दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो महिलाओं का मंगलसूत्र भी बांट देगी. पीएम के इस बयान पर कांग्रेस तो भड़की ही, साथ ही सहयोगी पार्टी शिवसेना यूबीटी ने भी नाराजगी जताई.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने अपनी पत्रिका सामना के संपादकीय में पीएम मोदी के इस बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. सामना में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुस्लिम समुदाय के बारे में बेहद गलत बयान दिए जाने की बात कही गई. इसी के साथ यह दावा भी किया गया कि यह चुनाव बीजेपी के लिए भारी पड़ रहा है, इसलिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं. कांग्रेस के घोषणापत्र में ऐसा कुछ नहीं है. 

शिवसेना यूबीटी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
सामना में आगे लिखा गया, 'शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को नोटिस न जारी कर के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को नोटिस जारी किया. चुनाव आयोग का यह तरीका सही नहीं है. अगर प्रधानमंत्री पद पर आसीन व्यक्ति जातिगत और धार्मिक द्वेष फैलाने वाले भाषणों के जरिए वोट मांगते हैं तो चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.'

मंगलसूत्र वाले बयान पर पलटवार
सामना में आगे लिखा गया, 'सार्वजनिक सभाओं में महिलाओं के मंगलसूत्र खींचने की बात कहकर आग भड़काई जा रही है. पीएम मोदी के कार्यकाल में ही मंगलसूत्र का अस्तित्व सबसे ज्यादा संकट में था. पीएम मोदी अपने स्वार्थ के लिए पवित्र मंगलसूत्र पर कीचड़ उछाल रहे हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग का न्याय ही उल्टा है. मंगलसूत्र को छेड़ा पीएम मोदी ने और कार्रवाई का डंडा चला जेपी नड्डा पर.'

बीजेपी-कांग्रेस अध्यक्षों को मिला चुनाव आयोग का नोटिस
जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग के पास पीएम मोदी और राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों के खिलाफ शिकायतें आई थीं, जिसके बाद आयोग की ओर से बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों को नोटिस जारी किया गया. चुनाव आयोग ने बीते गुरुवार जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी किया. ऐसा पहली बार है जब इलेक्शन कमीशन ने आचार संहिता के उल्लंघन मामले में स्टार प्रचारकों की जगह पार्टी अध्यक्षों को नोटिस भेजा है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CM शिंदे का 'पावर' चलेगा या BJP नहीं हटेगी पीछे? बची सीटों पर फंसे पेंच का पूरा गणित समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget