एक्सप्लोरर

'हम मारुति स्तोत्र पढ़ते हैं आप हनुमान चालीसा पढ़िए', मराठी भाषा विवाद के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे ने मराठी अस्मिता, पहलगाम आतंकी हमला और धारावी पुनर्विकास जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा. राज ठाकरे संग एकजुटता को मराठी स्वाभिमान की नई लहर बताया.

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मराठी अस्मिता, पहलगाम आतंकी हमला और धारावी पुनर्विकास जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार और बीजेपी पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शिवसेना किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं है, लेकिन हिंदी की जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जाएगी. राज ठाकरे के साथ मराठी भाषा के समर्थन में निकाले गए संयुक्त मोर्चे को मराठी स्वाभिमान की नई लहर बताया और कहा कि अब मराठी माणूस अन्याय के खिलाफ खड़ा हो चुका है.

मराठी अस्मिता और त्रिभाषा सूत्र का विरोध

उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया कि शिवसेना किसी भी भाषा का विरोध नहीं करती, लेकिन हिंदी को जबरदस्ती स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “हम हिंदी का विरोध नहीं करते, लेकिन हिंदी की जबरदस्ती नहीं चाहिए. जैसे हम मराठी किसी पर नहीं थोपते, वैसे ही हम पर कोई भाषा न थोपे.”

उन्होंने हनुमान चालीसा और मारुति स्तोत्र का उदाहरण देते हुए कहा, “हम मारुति स्तोत्र मराठी में पढ़ते हैं, आप हनुमान चालीसा पढ़िए, हनुमान तो एक ही हैं.” उद्धव ने बीजेपी पर मराठी अस्मिता के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया और कहा कि मराठी माणूस अब अन्याय सहन नहीं करेगा.

उद्धव-राज ठाकरे की एकजुटता

उद्धव और राज ठाकरे के 5 जुलाई को मराठी भाषा के समर्थन में निकाले गए संयुक्त मोर्चे ने पूरे देश में चर्चा बटोरी. उद्धव ने कहा, “हमारे एक साथ आने से मराठी ही नहीं, बल्कि हिंदी, गुजराती और अन्य भाषी लोगों को भी खुशी हुई. अगर किसी के पेट में दर्द हो रहा है, तो यह उनकी समस्या है, मेरी नहीं.” इस एकजुटता ने मराठी अस्मिता की लहर को और मजबूत किया, जिसे उद्धव ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन की भावना से जोड़ा.

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल

पहलगाम आतंकी हमले पर उद्धव ने मोदी सरकार की विफलता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “26 माताओं-बहनों का सिंदूर मिटा दिया गया. आतंकवादी आए, हमले किए और गायब हो गए. सरकार बताए, ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका गया? किसके दबाव में सेना के पैर पीछे खींचे गए?”

धारावी पुनर्विकास का उठाया मुद्दा

उद्धव ने धारावी पुनर्विकास को देश का सबसे बड़ा भूमि घोटाला करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई की बेशकीमती जमीनें, जैसे बांद्रा रिक्लेमेशन, सॉल्ट लैंड, और मदर डेयरी का प्लॉट, बड़े उद्योगपति को मुफ्त में दी जा रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया, शिवसेना को तोड़ने की साजिश इसलिए रची गई, क्योंकि हमने मुंबई के लिए कभी समझौता नहीं किया.”

केंद्र सरकार पर निशाना

उद्धव ने केंद्र सरकार पर देश को व्यापार के लिए बेचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “देश के पास प्रधानमंत्री नहीं, सिर्फ बीजेपी के पास प्रधानमंत्री है. ये लोग संविधान को मानने को तैयार नहीं.” उन्होंने पर्यावरण, बैंकों, और सार्वजनिक उपक्रमों की लूट का भी जिक्र किया.

उद्धव ने मराठी माणूस की जागृति पर जोर देते हुए कहा, “मराठी माणूस शांत रहता है, लेकिन अन्याय सहन नहीं करता. उसकी सहनशीलता का पैमाना भर चुका है.” उन्होंने मराठी अस्मिता के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि शिवसेना धारावीकरों के हक के लिए सड़कों पर लड़ेगी.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget