एक्सप्लोरर

उद्धव गुट ने अभिषेक घोसालकर की हत्या को लेकर CM शिंदे और फडणवीस को घेरा, 'सामना' में निकाली भड़ास

Abhishek Ghosalkar Murder: अभिषेक घोसालकर की हत्या को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने 'सामना' में सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा है. जानिए उन्होंने क्या कहा है. 

Saamana Editorial Today: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से अच्छी खबर नहीं आ रही है. कुछ दिन पहले पुणे में एक गैंगस्टर शरद मोहोल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई. इसके बाद बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को गोली मार दी थी. इसके कुछ ही दिन बाद उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को फेसबुक लाइव के दौरान गोली मरकर मौत के घाट उतार दिया गया जिसके वीडियो को पूरे देश ने देखा. इन मुद्दों को लेकर विपक्ष ने शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा है. आज शिवसेना (UBT) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में महाराष्ट्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं.

उद्धव गुट ने साधा निशाना
'सामना' में कहा गया है, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ‘शेमलेस’ तरीके से ऐसे अपराधियों का समर्थन कर रहे हैं. इस वजह से क्या महाराष्ट्र गुंडों का राष्ट्र बन गया है? ऐसा लगने लगा है. युवा और ऊर्जावान शिवसेना (UBT) पदाधिकारी अभिषेक घोसालकर की हत्या कर दी गई. अभिषेक पर अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद हत्यारे ने खुद को भी गोली मार ली. इसलिए इस मामले में संदेह बढ़ गया है. गृहमंत्री का कहना है, ‘कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. कल की घटना निजी दुश्मनी के चलते हुई है. इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है.’ अभिषेक का हत्यारे से क्या विवाद था इसकी जांच होनी अभी बाकी है, लेकिन गृहमंत्री ने घोषणा कर दी कि व्यक्तिगत झगड़े की वजह से हत्या हुई.'

देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग
शिवसेना (UBT) ने अपने मुखपत्र सामना में डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग की है. 'सामना' कहा गया है, 'महाराष्ट्र में गुंडागर्दी का उन्माद बढ़ गया है और घोसालकर की हत्या उस उन्माद का चरम है. इसलिए असफल गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. महाराष्ट्र में राजनीति और सत्ता गुंडों-माफियाओं के हाथ में चली गई है, ऐसा दिख रहा है. आए दिन हो रही घटनाओं से महाराष्ट्र की गरिमा को कलंक लग ही गया था, लेकिन जिस तरह अंधाधुंध फायरिंग कर अभिषेक घोसालकर की नृशंस हत्या की गई, उससे महाराष्ट्र ही हिल गया. राज्य में इस तरह की गुंडागर्दी बेखौफ जारी है.'

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मनोज जरांगे आज से फिर करेंगे आमरण अनशन, सरकार को दी ये चेतावनी, बोले- 'इस बार मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget