एक्सप्लोरर

फिर CM देवेंद्र फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे, विधायक भी थे साथ, कल दिया था 'ऑफर'

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर करीब 20 मिनट कुछ अहम मसलों पर चर्चा की. इस दौरान 'हिंदी की ज़बरदस्ती आखिर क्यों?' नामक पुस्तक CM को भेंट की.

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच गुरुवार (17 जुलाई) को मुलाकात हुई और बीस मिनट की चर्चा हुई. उद्धव ठाकरे के साथ उनके विधायक बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने सीएम फडणवीस साथ विधानसभा के अंटी-चेंबर में करीब बीस मिनट तक चर्चा की. इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर, त्रिभाषा सूत्र और हिंदी भाषा की अनिवार्यता के मुद्दे पर बातचीत हुई.

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने 'हिंदी की ज़बरदस्ती आखिर क्यों?' नामक पुस्तक देवेंद्र फडणवीस को भेंट की. इस पर देवेंद्र फडणवीस ने सुझाव दिया कि यह पुस्तक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जाधव को भी दी जानी चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर CM फडणवीस से मुलाकात

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद देना यह अध्यक्ष का अधिकार होता है, लेकिन अब तक यह पद उद्धव ठाकरे गुट को नहीं दिया गया है. इसी संदर्भ में उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री से अंटी-चेंबर में मुलाक़ात कर चर्चा की. इस दौरान ठाकरे गुट के कुछ अन्य विधायक भी मौजूद थे. 

फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का दिया ऑफर!

हालांकि विधानभवन के सदन में देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर दिया था इसलिए इस मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘2029 तक तो कोई स्कोप नहीं है लेकिन उद्धवजी, आपको यहां शामिल करने पर विचार किया जा सकता है.'' वहीं दूसरी तरफ सीएम फडणवीस के बयान को लेकर पूछे जाने पर यूबीटी प्रमुख ने कहा कि जाने दीजिए, ये सब हंसी मजाक की बातें हैं.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ये ऑफर ऐसे वक्त में आया है जब राज ठाकरे की उद्धव ठाकरे के साथ नजदीकी बढ़ी है. महाराष्ट्र में मराठी-हिंदी भाषा विवाद के मुद्दे को लेकर पांच जुलाई को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज ठाकरे ने संयुक्त रैली की थी और राज्य सरकार को घेरा था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget