एक्सप्लोरर

MVA सीट शेयरिंग: कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, उद्धव ठाकरे को क्या मिला?

MVA Seat Sharing Formula: महाविकास अघाड़ी (MVA) के अंदर कई बैठकों के बाद भी सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ था. हालांकि अब सीटों को लेकर अंतिम फैसला हो गया है.

MVA Press Conference: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एससीपी) के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) कुल 48 सीटों में से सबसे अधिक 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एससीपी) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

तीनों दलों के सांगली, भिवंडी और मुंबई नॉर्थ सीट पर टकराव बना हुआ था. हालांकि अब तस्वीर साफ हो गई है. भिवंडी सीट पर एनसीपी (एससीपी) लड़ेगी. गठबंधन समझौते के तहत सांगली सीट शिवसेना (यूबीटी) और मुंबई नॉर्थ सीट कांग्रेस के खाते में गई है.

सीट शेयरिंग फॉर्मूले की घोषणा के लिए एमवीए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इसमें शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और एनसीपी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
रामटेक, नागपूर, भंडारा गोंदिया, गडचिरोली, लातूर, सोलापूर, कोल्हापूर, पुणे, नांदेड, अमरावती, नंदुरबार, अकोला, चंद्रपूर, धुले, जालना, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी.

शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बारामती, शिरूर, सातारा, भिवंडी, दिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड से शरद पवार की पार्टी चुनाव लड़ेगी.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, मुंबई उत्तर पूर्व, जलगांव, परभनी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरि, बुलढाणा, हातकणांगले, संभाजीनगर, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल और वाशिम से शिवसेना UBT चुनाव लड़ेगी.

यहां बता दें, लोकसभा चुनाव (Lok sabha 2024) के लिए उद्धव ठाकरे ने अब तक 21 उम्मीदवारों का एलान पहले ही कर दिया है. कुछ दिन पहले शिवसेना (UBT) ने चार उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. इससे पहले उन्होंने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी.

उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट
बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर, यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख, मावल से संजोग वाघेरे-पाटिल, सांगली से चंद्रहार पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल आष्टीकर, छत्रपति संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धाराशिव से ओमराज निम्बालकर, शिरडी से भाऊसाहबर वाघचौरे, नासिक से राजाभाई वाज, रायगढ़ से अनंत गीता, सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी से विनायक राउत, ठाणे से राजन, मुंबई-उत्तर पूर्व से संजय दीना पाटिल, मुंबई-दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई-उत्तर पश्चिम से अमोल कीर्तिकर, परभणी से संजय जाधव, मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई, कल्याण से वैशाली दरेकर, हातकणंगले से सत्यजीत पाटिल, जलगांव से करण पवार और पालघर से भारती कामडी को टिकट मिला है.

एनसीपी (शरद पवार) की लिस्ट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. पार्टी ने भिवंडी सीट से सुरेश म्हात्रे को मैदान में उतारा है और बीड सीट से बजरंग सोनावणे को टिकट दिया है. इसके अलावा सुप्रिया सुले को बारामती लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

कांग्रेस ने उतारे कितने उम्मीदवार?
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र की सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. सात नामों में पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में राज ठाकरे की रैली पर टिकीं सबकी नजरें, BJP से गठबंधन का करेंगे ऐलान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट, देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget