एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे का आरोप- 'मुंबई को कमजोर करने का प्रयास कर रही बीजेपी, सिर्फ शिवसेना ही...'

Maharashtra News: शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर मंबई के महत्व को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शिवसेना ही महाराष्ट्र में बीजेपी को हरा सकती है.

Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार (28 अक्टूबर) को कहा कि बीजेपी (BJP) मुंबई के महत्व को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और सभी व्यापार और उद्योगों को गुजरात में स्थानांतरित किया जा रहा है. शिवसेना के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ही महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीजेपी (BJP) को रोक सकती है.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैं संकट यानी शिवसेना के विभाजन के बाद में भी अवसर देखता हूं.'' उन्होंने शिवसेना की पहली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से युवा कार्यकर्ताओं को मुंबई, महाराष्ट्र और मराठी लोगों के लिए पार्टी की अपरिहार्यता के बारे में बताने की अपील की. पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर मुंबई के महत्व को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

बीएमसी के धन से कराया जा रहा है निर्माण-ठाकरे

ठाकरे ने सवाल किया, ''सभी व्यापार और उद्योगों को गुजरात स्थानांतरित किया जा रहा है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की क्या जरूरत थी?'' ठाकरे ने कहा कि तटीय मार्ग का निर्माण बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के धन से कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिवसेना (Shiv Sena) की लड़ाई निरंकुश प्रवृत्ति से है न कि लोगों से. ठाकरे ने आरोप लगाया, ''2014 और 2019 में बीजेपी ने शिवसेना को तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन अब उसने शिवसेना जो 2022 में एकनाथ शिंदे की तरफ से पार्टी में टूट का संदर्भ को लूट लिया और उसे खत्म करने का प्रयास किया.''

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के एक नेता ने उन्हें 2014 में बताया था कि जब शिवसेना (अविभाजित) एक महीने के लिए विपक्ष में थी तब गठबंधन टूट गया था क्योंकि बीजेपी उनकी पार्टी को खत्म करना चाहती थी. ठाकरे ने कहा कि हिं‍दुत्व पर बीजेपी का विशेषाधिकार नहीं है. उन्होंने कहा, ''मैं अभी भी लोगों से कहता हूं कि अगर वह शिवसेना को छोड़ना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि हमारी जीत का श्रेय विश्वासघात की मानसिकता वाले लोग लें.''

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: 'एससी-एसटी, ओबीसी कोटा को नहीं पहुंचे नुकसान', मराठा आरक्षण को लेकर रामदास अठावले की खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget