एक्सप्लोरर

Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन पर उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'एक मजबूत नेता खो दिया'

Uddhav Thackeray On Ajit Pawar Death: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर उद्धव ठाकरे ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने एक मजबूत नेता और कुशल सहयोगी खो दिया है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार  का विमान हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया. जिला परिषद चुनावों के प्रचार के सिलसिले में वे मुंबई से बारामती जा रहे थे. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. इस हादसे में अजित पवार की मौके पर ही मौत हो गई. अजित पवार के निधन की खबर सामने आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. 

उद्धव ठाकरे ने अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, “मैंने एक मजबूत नेता और एक कुशल सहयोगी को खो दिया है.” उद्धव ठाकरे ने याद किया कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तब अजित पवार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में उनके साथ काम कर चुके थे. वे अनुशासनप्रिय, अपने विभाग पर मजबूत पकड़ रखने वाले और अर्थशास्त्र की गहरी समझ रखने वाले नेता थे. वे साफ दिल के थे, जो मन में होता वही बोलते थे और राजनीति में मतभेद होने के बावजूद रिश्तों को निभाना जानते थे.

‘दादा’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र में अजित पवार को लोग प्यार से ‘दादा’ कहते थे. वे कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने वाले और जमीन से जुड़े नेता माने जाते थे. उनके असमय निधन से राज्य के नेतृत्व में एक बड़ा खालीपन आ गया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि अजित पवार हर मायने में ‘दादा’ थे और उनके जाने की कल्पना भी कठिन है.

आदित्य ठाकरे ने भी जताया शोक

आदित्य ठाकरे ने भी अजित पवार को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में उन्हें अजित पवार के साथ सरकार में और विपक्ष में काम करने का मौका मिला. विधानसभा के कामकाज पर उनकी पकड़ और उनका स्नेहिल स्वभाव हमेशा याद रहेगा. यह खबर वाकई दिल को झकझोर देने वाली है.

अजित पवार का जाना सिर्फ एक नेता का जाना नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है. उनके समर्थक, कार्यकर्ता और आम लोग गहरे सदमे में हैं. पूरे राज्य में उन्हें नम आंखों से याद किया जा रहा है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इश्क का दर्दनाक अंत! 'मुझे चोर कहकर बदनाम किया', गर्लफ्रेंड के घर वालों ने पीटा तो लड़के ने किया सुसाइड
इश्क का दर्दनाक अंत! 'मुझे चोर कहकर बदनाम किया', गर्लफ्रेंड के घर वालों ने पीटा तो लड़के ने किया सुसाइड
शरद पवार के MLC एकनाथ खडसे और बेटी पर FIR! जमीन मामले में बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी का आरोप
शरद पवार के MLC एकनाथ खडसे और बेटी पर FIR! जमीन मामले में बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी का आरोप
Mumbai News: मुंबई में झोपड़पट्टियों पर ब्रेक, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने दिया एक्शन प्लान, 'नेत्रम' से होगी निगरानी
मुंबई में झोपड़पट्टियों पर ब्रेक, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने दिया एक्शन प्लान, 'नेत्रम' से होगी निगरानी
मतभेद खत्म! मोहित कंबोज की पार्टी में पहुंचे आदित्य ठाकरे, निकाले जा रहे कई सियासी मायने
मतभेद खत्म! मोहित कंबोज की पार्टी में पहुंचे आदित्य ठाकरे, निकाले जा रहे कई सियासी मायने
Advertisement

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा, बोले- 'किताबें पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ जाते हैं'
'ज्यादा एजुकेटेड लोगों के बीच छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार का खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
जितना दिख रहा उतना कमजोर नहीं है भारत का रुपया, इस थ्योरी को समझ लेंगे तो निकल जाएगा डॉलर दम
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
MSP पर गेहूं बेचने के कितने दिन में हो जाना चाहिए पेमेंट, क्या है नियम?
Embed widget