एक्सप्लोरर

उद्धव और राज ठाकरे के साथ वाले पोस्टर से सियासी हलचल, लिखा- 'नाम की दहशत...'

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने की अटकलों से महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है. इस बीच राज और उद्धव ठाकरे का ऐसा पोस्टर सामने आया है जिससे हलचल मच गई है.

Uddhav Thackeray-Raj Thackeray Posters: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के साथ आने की अटकलों का दोनों ही दलों ने स्वागत किया है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी नेता और राज ठाकरे के मनसे नेता इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों भाई एक बार फिर साथ दिखेंगे. इसको लेकर शिवसेना यूबीटी के कार्यालय 'सेना भवन' के सामने एक पोस्टर लगाया गया है जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. 

उद्धव गुट के शिवसैनिकों ने सेना भवन के प्रवेश द्वार के पास पोस्टर लगाकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने की इच्छा व्यक्त की है. पोस्टर पर उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे के साथ बाला साहेब की भी तस्वीर है. वहीं, पोस्टर पर लिखा है, "ठाकरे नाम की दहशत अबाधित रहने के लिए दोनों भाइयों का साथ आना समय की मांग".

राज-उद्धव ठाकरे के साथ आने का इंतजार
जानकारी के लिए बता दें कि विदेश दौरे पर गए राज ठाकरे मुंबई वापस आ गए हैं. उद्धव ठाकरे 4 मई को मुंबई से लौटेंगे. ऐसे में अब महाराष्ट्र का ध्यान इस बात पर रहेगा कि गठबंधन की प्रतिक्रिया में ठाकरे बंधु क्या भूमिका निभाएंगे?


उद्धव और राज ठाकरे के साथ वाले पोस्टर से सियासी हलचल, लिखा- 'नाम की दहशत...

क्या सच में साथ आएंगे राज और उद्धव ठाकरे?
महाराष्ट्र की राजनीति में लगातायर यह बात उठ रही है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे किसी न किसी समय एक साथ आ सकते हैं. दोनों दलों के नेता और ठाकरे परिवार के रिश्तेदार इस बात की उम्मीद करते रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है जब मनसे प्रमुख और शिवसेना यूबीटी प्रमुख, दोनों ने ही खुद ही यह बात कही है. 

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठाकरे बंधु एकसाथ आ सकते हैं? इसी के साथ एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि दोनों भाई गठबंधन करेंगे या फिर पार्टी का विलय? वहीं, आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए क्या राज और उद्धव ठाकरे एक दूसरे की मदद करेंगे? इन सभी सवालों का जवाब अब और कोई नहीं बल्कि राज और उद्धव ठाकरे ही दे सकते हैं, जिसका बेसबरी से इंतजार हो रहा है. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'

वीडियोज

Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget