एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र की मांग उठाई तो शरद पवार ने साफ किया रुख, कहा, 'हम पीएम मोदी...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र बुलाने की मांग की. इसका शरद पवार ने समर्थन किया. उन्होंने साथ ही कहा कि वो केंद्र सरकार के फैसले के साथ हैं.

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन हो सकता है. सरकार की लगातार बैठकें चल रही है. इस बीच सभी विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वो सरकार के कदमों के साथ है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार (एनसीपी एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने भी सरकार को समर्थन दिया.

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी जो भी कदम उठाएंगे, हम उनका पूरा समर्थन करेंगे." न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूर्व रक्षा मंत्री पवार ने कहा कि धर्म, जाति और भाषा को ऐसे मामलों में नहीं लाया जाना चाहिए.

संसद के विशेष सत्र की मांग पर शरद पवार का रुख

साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस की तरफ से संसद के विशेष सत्र की मांग का भी समर्थन किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा करने और एकजुटता दिखाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.

शरद पवार ने क्या कहा?

ठाणे में 'तुलजा भवानी' मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के बाद पवार ने कहा, "हमारे कुछ सहयोगियों ने (संसद के विशेष सत्र की) मांग की है. इस मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है. सभी पार्टियां और संसद एकजुट हैं. पहलगाम पर विशेष सत्र दुनिया को संदेश देने के लिए उपयोगी होगा."

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला किया. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद से आतंकियों की तलाश है. हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए कर रही है.

वहीं पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि हमले में शामिल एक-एक आतंकियों को नेस्तेनाबूत किया जाएगा. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हाई लेवल बैठक में पीएम मोदी ने आतंकियों के खिलाफ एक्शन के लिए सेना को खुली छूट दी है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget