एक्सप्लोरर

Maharashtra: साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे? संजय राउत का बड़ा बयान, 'हम आखिर तक...'

Raj Thackeray Uddhav Thackeray News: संजय राउत ने कहा कि हमने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है. हम स्वागत के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी भूमिका भी साफ कर दी.

बीते दिनों में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों भाइयों के साथ आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था. बाद में ये ठंडा पड़ गया. इस बीच उद्धव गुट के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हम आखिर तक अपना पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते रहे. 

'जिन लोगों ने महाराष्ट्र की पीठ में...'

नासिक में संजय राउत ने बुधवार (14 मई) को मीडिया से बातचीत में कहा, "हम लोगों को और महाराष्ट्र राज्य को बताना चाहते हैं कि अगर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को एक साथ आकर राजनीति करनी चाहिए तो हमारी तरफ से हमने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है. लेकिन हमारी एक ही भूमिका है, कोई शर्त नहीं है, जिन लोगों ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोंपा है, चाहे वो बीजेपी हो, एकनाथ शिंदे हों या और कोई हों, उनके साथ हाथ नहीं मिलाना चाहिए. उनका स्वागत नहीं करना चाहिए. बाकी हम आपके स्वागत के लिए तैयार हैं."

मंगलवार को उदय सामंत ने राज ठाकरे से की मुलाकात

दरअसल, संजय राउत का ये बयान ऐसे समय में आया जब मंगलवार (14 मई) को एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री उदय सामंत ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी. उदय सामंत ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया और कहा कि इस दौरान किसी राजनीति विषय पर चर्चा नहीं हुई. लेकिन इस मुलाकात ने महाराष्ट्र में नई सियासी चर्चा जरूर छेड़ दी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान होने हैं. सवाल है कि क्या राज ठाकरे अपने भाई के साथ जाएंगे, वो किसी और सहयोगी के साथ जाएंगे या फिर अकेले मैदान में उतरेंगे? 

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों के बयानों ने एकजुट होने की चर्चाओं को जन्म दिया. राज ठाकरे ने कहा था कि मराठी बोलने वालों के हितों के लिए एक होना मुश्किल नहीं है. इसके बाद उद्धव ठाकरे का भी बयान सामने आया था. उन्होंने कहा कि वो भी छोटी-मोटी लड़ाइयों को महाराष्ट्र के हित में नजरअंदाज करने के लिए तैयार हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget