एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray: अभिषेक घोसालकर की मौत के बाद घिरी शिंदे सरकार, उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'पहले गैंगवार दो गुटों के बीच...'

Uddhav Thackeray Press Conference: महाराष्ट्र में उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की मौत के बाद शिवसेना (UBT) ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है. आज उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है.

Uddhav Thackeray on Eknath Shinde: उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने राज्य की कानून व्यवस्था के मुद्दों से निपटने की आलोचना करते हुए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को हटाने की मांग की है. प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए ठाकरे ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है.

कानून-व्यवस्था को लेकर साधा निशाना
दहिसर में एक पार्टी नेता की गोली मारकर हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा, "हम महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं." पूर्व नगरसेवक और सेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोसालकर की स्थानीय व्यवसायी और कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा द्वारा फेसबुक लाइव स्ट्रीम के दौरान हत्या कर दी गई. पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, इस हत्या के बाद नोरोन्हा ने भी खुदकुशी कर ली.

क्या बोले उद्धव ठाकरे?
उद्धव ठाकरे ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'जब मैं मुख्यमंत्री था, जब पुलिस पर आरोप लगे तो मैं मजबूती से महाराष्ट्र पुलिस के साथ खड़ा रहा. जितने लोग हमारे साथ हैं, उन पर दबाव है. उन्हें धमकाया जा रहा है और ये हत्याएं हो रही हैं.' 'बीजेपी में आओ, सब भूल जाओ' गुंडों के लिए 'मोदी गारंटी' है. अभी महाराष्ट्र में क्या चल रहा है, क्या हमें अपना भविष्य इन गैंगस्टरों के हाथों में सौंप देना चाहिए? कोरोना के समय 'मास्क पहनना' ही इलाज था, जैसे अब इस सरकार के लिए 'वोट न देना' ही इलाज है. खबर है कि मुख्यमंत्री खुद गुंडों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें गुंडों को हटाना चाहिए.'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'पुणे में निखिल वागले, असीम सरोदे, विश्वंभर चौधरी पर हमला हुआ. ये हमला अचानक नहीं हुआ था, बीजेपी के गुंडों ने उन्हें धमकी दी थी. पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के साथ इस गैंगस्टर को सम्मानित करने की फोटो भी है. यदि ऐसे गुंडों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा रहा है तो हम किससे प्रशंसा मांगें? क्या मॉरिस ने अभिषेक घोसालकर को या किसी और को गोली मारी? क्या उन दोनों को मारने की सुपारी किसी और ने दी थी? पहले गैंगवार दो गुटों के बीच होता था, अब सरकार में गैंगवार हो रहा है.'

इससे पहले बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने 2 फरवरी को जमीन विवाद और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच मुंबई के पास उल्हासनगर में एक स्थानीय शिवसेना नेता को गोली मारकर घायल कर दिया था. बढ़ती अराजकता से चिंतित, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को संबोधित करने के लिए तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: Chhagan Bhujbal: 'मुझे मारने के लिए दिया गया 50 लाख का ठेका', अजित गुट के नेता को मिली धमकी, छगन भुजबल बोले- 'जबसे मैं...'

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget