एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election results 2024: नीतीश कुमार पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'संपर्क करने के लिए...'

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच बुधवार (5 जून) को इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इस बीच नीतीश कुमार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

Maharashtra Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बातचीत जारी है. दरअसल चुनाव के नतीजों में पिछली बार की तुलना में एनडीए की सीटें कम होने के बाद कांग्रेस और उनके गठबंधन के सहयोगी काफी एक्टिव दिख रहे हैं. अकेले बीजेपी को 239 सीटों पर बढ़त है, जो जादूई आंकड़े से कम है. वहीं एनडीए का कुल आंकड़ा 300 से नीचे दिख रहा है. हालांकि सरकार बनाने के लिए एनडीए के पास बहुमत दिख रहा है.

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार में बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं. जेडीयू की 12 सीटों पर जीत या बढ़त है. ऐसे में वो किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं. हालांकि उन्होंने एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ा है लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बातचीत कर रही है. शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने ये दावा किया है.

इससे पहले मीडिया में खबरें चलीं कि एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की. हालांकि बाद में खुद शरद पवार ने ऐसी किसी बात से इनकार किया. शरद पवार ने कहा कि उन्होंने अभी किसी से बात नहीं की है. बीजेपी के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो जदयू के प्रमुख हैं, खुद को किंगमेकर की स्थिति में देख रहे हैं, क्योंकि लोकसभा में भगवा खेमा बहुमत से पीछे रह गया है.

नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक के गठन में भी अहम भूमिका निभाई थी और देश भर के विपक्षी नेताओं की पहली बैठक की मेजबानी की थी. हालांकि बीजेपी के साथ उनका रिश्ता 1990 के दशक के मध्य से चला आ रहा है, जब कुमार ने लालू प्रसाद के खिलाफ विद्रोह के रूप में अनुभवी समाजवादी नेता दिवंगत जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई थी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में सांसे अटका देने वाला रिजल्ट, एक वोट से जीता उम्मीदवार और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से होंगे नए नियम, इन गाड़ियों पर रोक
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget