एक्सप्लोरर

राज ठाकरे से घर जाकर मिले उद्धव ठाकरे, भाइयों के बीच गठबंधन पर आया बड़ा अपडेट

Raj Thackeray Uddhav Thackeray Meeting: उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत और अनिल परब भी राज ठाकरे से मिलने पहुंचे थे. दोनों भाइयों की मुलाकात से राजनीति का पारा चढ़ गया है.

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों की चर्चा के केंद्र में एक बार फिर ठाकरे ब्रदर्स हैं. बुधवार (10 सितंबर) को उद्धव ठाकरे अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से मिलने उनके आवास शिवतीर्थ पर पहुंचे. उद्धव ठाकरे के साथ उनके भरोसेमंद संजय राउत और अनिल परब साथ थे. सूत्रों के मुताबिक, दशहरा के दिन स्थिति साफ हो जाएगी कि उद्धव और राज साथ में बीएमसी चुनाव लड़ेंगे या नहीं. उद्धव और राज ठाकरे के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिनों पहले कांग्रेस के नेताओं ने उद्धव ठाकरे से मिलकर राज ठाकरे के साथ आने को लेकर स्थिति पूछी थी. 

बालासाहेब ठाकरे हमेशा दशहरा पर एक बड़ी जनसभा शिवाजी पार्क दादर में करते थे. अब शिवसेना में टूट होने पर एकनाथ शिंदे ने आजाद मैदान में तो उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में यह सभा करते हैं. 

दो हफ्ते में दूसरी मुलाकात

दोनों भाइयों के बीच बीते दो हफ्तों में दूसरी मुलाकात है. बीते हफ्ते गणेश उत्सव के मौके पर उद्धव ठाकरे अपने भाई के घर गए थे. 5 जुलाई 2025 को सालों बाद दोनों भाइयों ने एक साथ मंच शेयर किया था. इसके बाद से ही ये अटकलें लगने लगीं कि दोनों के बीच सियासी गठबंधन भी होगा. लेकिन अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है. 27 जुलाई को राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे के घर गए थे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी.

गठबंधन से पहले मिली हार

दोनों भाइयों के बीच गठबंधन से पहले उन्हें हार का सामना करना पड़ा. पिछले महीने बेस्ट कर्मचारी सहकारी क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव में उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी ने मिलकर 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन इस चुनाव में सभी सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव होने हैं. इनमें सबसे अहम बीएमसी का चुनाव है. देश के सबसे अमीर नगर निकाय में अभी उद्धव ठाकरे की पकड़ है. उद्धव चाहते हैं कि ये पकड़ बरकरार रहे.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget