एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव गुठ के नेता की दो टूक, इस लोकसभा सीट पर दावा नहीं कर सकती कांग्रेस, बता दी वजह

Maharashtra Politics: 2024 लोकसभा चुनावों से पहले सीटों पर दावेदारी का दौर शुरू हो चुका है. एमवीए के घटक दलों के बीच बयानबाजी भी देखने को मिली है. हालांकि, सीटों को लेकर बैठक होनी बाकी है.

Maharashtra News: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता चंद्रकांत खैरे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के औरंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए दावा नहीं कर सकती, क्योंकि (अविभाजित) शिवसेना अतीत में कई बार इस सीट पर जीत हासिल कर चुकी है. खैरे चार बार औरंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वर्ष 2019 में ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने उन्हें हरा दिया था.

खैरे ने कहा कि यह सीट महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के तीन घटक दलों में से एक शिवसेना (यूबीटी) के पास रहेगी. एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस भी शामिल हैं. एमवीए ने अगला लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है और सीट बंटवारे पर बातचीत जल्द ही शुरू होने की संभावना है.

Mumbai: ठाणे में मेट्रो पिलर के नीचे से गुजर रही कार में मिसाइल की तरह घुसा लोहे का सरिया, बाल-बाल बचे चार लोग

खैरे ने पत्रकारों से कहा, “कांग्रेस दावा नहीं कर सकती, क्योंकि (अविभाजित) शिवसेना ने कई बार इस सीट पर जीत हासिल की है.” उन्होंने यह दावा भी किया कि (अविभाजित) शिवसेना ने पिछले विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र की (छह में से) पांच सीट पर जीत हासिल की थी. खैरे ने कहा, “इससे पता चलता है कि यहां हमारा पलड़ा भारी है और यह सीट शिवसेना (यूबीटी) के पास जाएगी.”

बता दें कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में लोकसभा सीटों पर दावों का दौर शुरू हो चुका है. हालांकि, अभी तक एमवीए के घटक दलों के बीच सीटों पर कोई निर्णायक चर्चा नहीं हुई है. तीनों दलों के बीच जल्द ही बैठक होने वाली है. ये बैठक कांग्रेस की समीझा बैठक के बाद होगी. 

2019 के लोकसभा चुनाव में क्या रहे थे नतीजे?

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने महाराष्ट्र में 23, कांग्रेस ने एक, एनसीपी ने चार, एआईएमआईएम ने एक, शिवसेना ने 18 और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की थी.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget