एक्सप्लोरर

Maharashtra: '…सुलग रहा महाराष्ट्र, शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद बढ़े दंगे', 'सामना' में उद्धव गुट ने किया दावा

Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के अकोला और अहमदनगर में हुई हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने मुखपत्र 'सामना' में हमला बोला है. एकनाथ शिंदे और फडणवीस पर कई आरोप भी लगाए गए हैं.

Saamana Editorial Today: महाराष्ट्र में पहले अकोला और फिर अहमदनगर में हिंसा देखने को मिली. इसे लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सामना के संपादकीय में लिखा है, महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस की सरकार आने के बाद से जातीय और धार्मिक दंगों की संख्या बढ़ गई है.

मुख्यमंत्री शिंदे हवा में हैं और गृहमंत्री फडणवीस केवल नाममात्र के हैं, ऐसा ही कुल दिखाई दे रहा है. दंगे भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेंकना बीजेपी का पीढ़ियों से चला आ रहा धंधा है और चुनाव नजदीक आते ही इस धंधे के निवेश में बढ़ोतरी की जाती है.

महाराष्ट्र में हिंसा
विदर्भ के अकोला में शनिवार को दो गुटों में दंगा भड़क उठा. मामूली विवाद से मारपीट और उससे दंगे की आग भड़क गई. इस दंगे को काबू में करने में पुलिस कम पड़ गई. सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट वायरल हुई और उससे विवाद की शुरुआत हुई.

इस हिंसा में एक की मौत हो गई. इंस्टाग्राम की एक पोस्ट को लेकर अकोला में एक दंगा भड़का और अकोला शहर दो दिनों तक सुलगता रहा. यह सुलगाव महाराष्ट्र की सामाजिक प्रकृति के लिए अनुकूल नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र सुलगता रहे इसका योजनाबद्ध नियोजन पर्दे के पीछे से चल रहा है. अकोला के बाद नगर जिले के शेवगाव में भी हिंसा हुई.

त्र्यंबकेश्वर मंदिर का मुद्दा
कुछ मुस्लिम ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के उत्तर दरवाजे से अंदर घुसकर चादर चढ़ाने की कोशिश की. बीजेपी ‘दंगा-तनाव-भड़काऊ महामंडल’ ने इस पर तुरंत अपने-अपने भोंपू बजाकर राजनीतिक ‘जनजागृति’ का कार्य हाथ में लिया. हिंदू देवताओं पर चादर चढ़ाने की परंपरा नहीं है. गणेशोत्सव में कई मुसलमान बंधु श्रद्धा के साथ आते रहते हैं. मुस्लिम मोहल्लों से होकर विसर्जन के लिए गुजरनेवाले लालबाग के राजा, गणेश गल्ली के राजा आदि जुलूस पर पुष्प वर्षा, पूजा-अर्चना होती रहती है.

शिंदे-फडणवीस पर निशाना
राज्य में इस समय भड़काए जा रहे दंगे, राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित हैं. ये जानबूझकर कराए जा रहे हैं. कुछ लोग आग में तेल आदि डालने का काम कर रहे हैं. महाराष्ट्र में दंगों की प्रयोगशाला खोलकर बीजेपी और उसके समर्थक सामाजिक समरसता को बिगाड़कर मतों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ मुद्दों को सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सकता है, लेकिन शिवसेना को तोड़कर राज किया जा रहा है, उसी तरह समाज को तोड़कर वे चुनाव लड़ना चाहते होंगे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शरद पवार ने NCP नेताओं को दी हिदायत, विधानसभा चुनाव से पहले इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget