एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद के लिए अंबादास दानवे को किया नामित

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए नेता विपक्ष पद के लिए शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंबादास दानवे को नामित किया है.

Uddhav Thackeray Appoints Vidhan Parishad Leader: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता विपक्ष के पद के लिए पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंबादास दानवे को नामित किया. विधान परिषद के सभापति को लिखे पत्र में ठाकरे ने कहा कि पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने उन्हें नौ जुलाई को एक बैठक में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए एक उम्मीदवार को नामित करने के लिए अधिकृत किया था. दानवे औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं, जहां से शिवसेना के चार बागी विधायक हैं.

पिछले महीने, शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे, सचिन अहीर, अंबादास दानवे, विलास पोटनिस और सुनील शिंदे के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे से मुलाकात की थी और नेता प्रतिपक्ष के पद और मुख्य सचेतक के संबंध में एक पत्र सौंपा था.

विधान परिषद की ये है वर्तमान स्थिति

आठ जुलाई तक की स्थिति के अनुसार 78 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 24, शिवसेना के 12 और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 10-10 सदस्य हैं. लोक भारती, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक सदस्य हैं. चार निर्दलीय हैं, जबकि विधान परिषद की 15 सीटें खाली हैं. अगर दानवे विपक्ष के नेता बनते हैं, तो विधान परिषद में एक ही पार्टी लेकिन विभिन्न गुटों से संबंधित मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष का यह दुर्लभ उदाहरण होगा. विधानसभा में विपक्ष के नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार हैं.

Maharashtra Cabinet Expansion: उद्धव सरकार में मंत्री रहे विधायकों को शिंदे मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह, ये नाम चर्चा में

उद्धव सरकार में मंत्री रहे ये विधायक आज फिर बन सकते हैं मंत्री

महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरेसरकार में मंत्री रहे शिवसेना के बागी विधायकों को मंगलवार को एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल के होने वाले विस्तार में भी जगह मिल सकती है. पूर्व मंत्री उदय सामंत, संदीपन भुमरे, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल और शंभुराज देसाई का नाम बागी गुट से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों के तौर पर चल रहा है. गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद पर और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब 40 दिनों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने जा रहा है.

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के कई हिस्सों अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, आज इस रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG संकट के बीच संजय राउत का हमला, कहा- नाले से गैस बन सकती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम
LPG संकट के बीच संजय राउत का हमला, कहा- नाले से गैस बन सकती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम
महाराष्ट्र: पत्नी को 3 बार जहर देने में नाकाम हुआ शिक्षक, एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या! 
महाराष्ट्र: पत्नी को 3 बार जहर देने में नाकाम हुआ शिक्षक, एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या! 
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget