एक्सप्लोरर

Maharashtra News: सांसद संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- AK47 से उड़ा दूंगा...

संजय राऊत ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यह सरकार आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई, मैंने इस मामले में किसी को कोई पत्र नहीं लिखा है. एक CM का बेटा मेरे पर हमला करने की साजिश करता है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और उद्धव गुट के नेता संजय राउत (Rajya Sabha MP Sanjay Raut) को जान से मारने की धमकी मिली है. दावा किया गया है कि धमकी देने वाले ने उन्हें मैसेज किया कि 'तेरा भी मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा.' दावा है कि संजय राउत को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकी मिली है. दावा किया गया कि संजय राउत को एक मैसेज में कहा गया है कि 'तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला  (Sidhu Moosewala Murder Case) हो जायेगा. सलमान और तू फिक्स'. यह धमकी लोरेंस बिश्नोई के नाम से दी गई है. यह टैक्स्ट मैसेज के रूप में मिली है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मैसेज भेजने वाला व्यक्ति पुणे का होने की जानकारी है. इसमें उसने लिखा है कि, मार दूंगा, हिन्दू विरोधी, दिल्ली में मिलो, सिद्धू मूसेवाला टाइप में AK47 से उड़ा दूंगा. 

संजय राऊत ने इसपर क्या कहा
वहीं इसपर संजय राऊत ने कहा है कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यह सरकार आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई, मैंने इस मामले में किसी को कोई पत्र नहीं लिखा है. एक मुख्यमंत्री का बेटा मेरे पर हमला करने की साजिश करता है, सच क्या है, हमें मालूम है. कल भी मुझे धमकी आई है, इसकी सूचना मैंने पुलिस को दे दी है. गृहमंत्री ने क्या किया हमें बताएं.

सलमान को भी मिली थी धमकी
बता दें कि इसके पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने बताया था कि 18 मार्च को सलमान खान को भेजे गए धमकी भरे ईमेल को विदेश में छिपे गोल्डी बरार ने भेजा था. इसके पहले एक इंटरव्यू में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान खान को मारना ही उसके जीवन का लक्ष्य है. उसने जेल से ही एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दिया था.  इसमें उसने गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर कई खुलासे किए थे. 

और क्या कहा था लॉरेंस विश्नोई ने
इस इंटरव्यू के बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठे थे कि जेल से उसे इतनी सुविधा कैसे मिल रही है. इंटव्यू में गैंगस्टर ने कहा था कि, सलमान खान को माफी मांगनी होगी. सलमान बीकानेर में हमारे मंदिर में जाकर माफी मांग लें. अभी तो मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा. मेरे जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है. सुरक्षा हटने पर सलमान खान की हत्या करूंगा. उसने यह भी बताया था कि वह 4-5 साल से सलमान खान को मारना चाहता है. मूसेवाला की हत्या पर उसने कहा था कि जो भी किया गोल्डी ने किया.

Pune Traffic Update: जरूरी खबर! पुणे में मेट्रो कार्य के कारण इस रूट पर नहीं चलेगी गाड़ियां, जानें- वैकल्पिक मार्ग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget