एक्सप्लोरर

BMC Election: महायुति की जीत के बाद आसान नहीं उद्धव ठाकरे की राह, इस प्लान पर काम करेगी पार्टी

BMC Election 2025: आगामी बीएसमी चुनाव में सभी पार्टियां बेहतर प्रदर्शन की ओर देख रही हैं. इसमें सबसे ज्यादा ध्यान उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी का है जिसके कई साल से मेयर रहे हैं.

Maharashtra News: नए साल के लिए हर कोई नया संकल्प बनाता है. उद्धव ठाकरे ने भी बीएमसी चुनाव जीतने का संकल्प किया है. इस चुनाव में पार्टी साख भी दांव पर है क्योंकि यह अपने सालों की 'बादशाहत' को बरकरार रखना चाहेगी. उद्धव ठाकरे का बीएमसी चुनाव के लिए मिशन 2025 क्या है? 

लोकसभा में पास, विधानसभा में फेल!

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निगम चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे ने अपनी कमर कस ली है. एकनाथ शिंदे के अलग होने के बाद लोकसभा चुनाव में उद्धव की अग्निपरीक्षा थी उसमें उद्धव ठाकरे पास हो गए लेकिन फिर विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि 20 विधायकों ने जीतकर  अपनी पार्टी को जिंदा रखा. अब ठाकरे की नजर मुंबई नगर निगम पर है जो देश की सबसे बड़ी बजट वाली नगर निगम से पहचानी जाती है. 

आसान नहीं है राह?

ठाकरे पिछले 25 वर्षों से इस चुनाव को जितकर अपना मेयर बिठाते आए हैं पर इस बार राह आसान नहीं होगी क्योंकि महाराष्ट्र की राजनीति बदल गई है. इसलिए 2025 में होने वाले चुनाव के लिए ठाकरे 2024 के अंत में ही प्लानिंग कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे ने 26, 27, 28 और 29 दिसंबर को मुंबई में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. विधानसभा और बीएमसी के वॅार्ड के अनुसार बैठके होगीं और खुद उद्धव ठाकरे बैठक के जरिए समीक्षा करने वाले हैं. 

उद्धव ठाकरे को सौंपी गई रिपोर्ट

21 दिसंबर को मुंबई में निरीक्षकों की बैठक हुई थी. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुंबई में विधानसभा अनुसार निरीक्षकों की नियुक्ति की गई. यूबीटी के शाखा प्रमुखों से लेकर विभाग प्रमुखों तक से बातचीत की गई. इसके बाद निरीक्षकों ने 21 तारीख को एक बैठक में उद्धव ठाकरे को मुंबई की रिपोर्ट सौंपी. 

कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़े. इसलिए उद्धव ठाकरे स्थानीय पदाधिकारियों से बातचीत करने जा रहे हैं. मातोश्री से विभाग प्रमुख, उप विभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख और पदाधिकारी को बैठक में शामिल होने का आदेश दिया गया है. इस बैठक में नगर निगम की तैयारियों की समीक्षा और जनवरी में उद्धव ठाकरे की शाखा यात्रा के आयोजन पर भी चर्चा की जाएगी. 

कौन से दिन होगी किसकी बैठक ?

26 दिसंबर - बोरीवली विधानसभा, दहिसर विधानसभा, मागाठाणे विधानसभा, डिंडोशी, चारकोप, कांदिवली और मलाड विधानसभा

27 दिसंबर - अंधेरी पश्चिम, अंधेरी पूर्व, विलेपार्ले, बांद्रा पूर्व, बांद्रा पश्चिम, चांदीवली, कुर्ला, कलिना विधानसभा

28 दिसंबर - मुलुंड, विक्रोली, भांडुप, मानखुर्द - शिवाजीनगर, घाटकोपर पूर्व, घाटकोपर पश्चिम, अणुशक्तिनगर, चेंबूर, सायन कोलीवाड़ा

29 दिसंबर - धारावी, वडाला, माहिम, वर्ली, शिवड़ी, बायकुला, मालाबार हिल, मुंबादेवी, कोलाबा

महाराष्ट्र की राजनीति में लोकसभा विधानसभा के बाद नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं. उसमें बीएमसी उतनी ही महत्वपूर्ण होगी. बीजेपी को किसी भी हालत में मुंबई पर अपना झंडा लहराना है तो उद्धव ठाकरे को सत्ता अपने कब्जे में रखनी है इसलिए ठाकरे अभी से तैयारी में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Navi Mumbai: नवी मुंबई में दो कारों की टक्कर के बाद खुला एयरबैग, 6 साल के बच्चे की मौत

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget