एक्सप्लोरर

Thane: महिला सहकर्मी से शख्स ने कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, इनकार किया तो मार दिया चाकू

Maharashtra News: पुलिस ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा थी और पिछले तीन साल से अपने पति से अलग रह रही थी. घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Thane News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के थाणे (Thane) में बुधवार को एक शख्स के के खिलाफ एक महिला सहकर्मी को कथित तौर पर चाकू मारकर उसकी हत्या (Murder) करने के प्रयास में मामला दर्ज किया गया है. दरअसल शख्स ने उसे इसलिए मारने की कोशिश की क्योंकि महिला ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी योगेश कुमार फरार है जबकि घायल  27 वर्षीय महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 पहले से शादीशुदा थी महिला
वहीं, शील-दाईघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन गावड़े ने बुधवार को बताया कि महिला पहले से ही शादीशुदा है लेकिन पिछले तीन साल से अपने पति से अलग रह रही है और कलंबोली क्षेत्र की एक फर्म में काम करती है. उन्होंने कहा कि  योगेश कुमार उसी कंपनी में काम करता है, योगेश महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था. मंगलवार को योगेश ने महिला को अपनी बाइक पर बैठने का ऑफर दिया. महिला ने उसकी बात मान ली और दोनों उत्तरशिव क्षेत्र की ओर चल दिए.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रास्ते में योगेश ने बाइक रोक दी और फिर से महिला से शादी करने को कहा. महिला ने उससे कड़ाई से कहा कि वह पहले से शादीशुदा है. महिला की बात सुनकर योगेश क्रोधित हो गया और उसने गुस्से में महिला को चाकू मार दिया और वहां से फरार हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पेट और चेहरे पर चोटें आईं. घायल महिला ने जैसे तैसे ऑटो पकड़ा और कलवा सिविल अस्पताल पहुंची. अधिकारी ने बताया कि कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: पंचायत चुनाव परिणामों से गदगद सीएम शिंदे बोले- जल्द ही विधानसभा में 200 के पार होगी हमारी संख्या

शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए BMC ने अभी तक नहीं दी परमिशन तो उद्धव कैंप पहुंचा अदालत, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरावती में फूड पॉइजनिंग का कहर, 140 से अधिक छात्र हुए बीमार
अमरावती में फूड पॉइजनिंग का कहर, 140 से अधिक छात्र हुए बीमार
जलगांव में दुल्हनों की कमी बनी जानलेवा? 29 युवकों ने किया सुसाइड
जलगांव में दुल्हनों की कमी बनी जानलेवा? 29 युवकों ने किया सुसाइड
महाराष्ट्र BJP की नई पहल, 'धन्यवाद मोदीजी' नाम से अभियान शुरू
महाराष्ट्र BJP की नई पहल, 'धन्यवाद मोदीजी' नाम से अभियान शुरू
'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल
'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget