एक्सप्लोरर

विग लगाकर बदल लेता था हुलिया और फिर चोरी के बाद... जांच में जो पाया, देख पुलिस भी हैरान

Thane Crime News: ठाणे क्राइम ब्रांच के उपायुक्त ने बताया आरोपी मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम असम से गिरफ्तार किया गया है. यह सेंधमारी करने के लिए असम से मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई की बस्ती में आया करता था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके किस्से सुनकर हर कोई हैरान रह गया. ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी करने से पहले नकली बालों की विग लगाकर अपना हुलिया बदल लेता था. इसके अलावा वह चोरी करने के बाद हवाई जहाज से असम अपने गांव चला जाता था.

दरअसल पुणे की भिवंडी क्राइम ब्रांच की टीम नारपोली पुलिस थाने में दर्ज सेंधमारी के मामले में फरार चल रहे चोर की तलाश कर रही थी. इसी दौरान पता चला कि आरोपी मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम असम में छुपकर बैठा है. इसके बाद भिवंडी क्राइम ब्रांच की टीम ने असम के मुराजर पुलिस थाने की मदद से मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम को गिरफ्तार किया.

फ्लाइट से करता था सफर
ठाणे क्राइम ब्रांच के उपायुक्त शिवराज पाटिल ने बताया कि आरोपी मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम असम से गिरफ्तार किया गया है. यह सेंधमारी करने के लिए असम से मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई की बस्ती में आया करता था और यहां पर सेंधमारी करने के बाद हवाई जहाज से असम और नागालैंड में अपनी जानकारी छुपाकर रहता था. उन्होंने आगे बताया कि इस बीच एक दिन भिवंडी क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम असम के होजाई इलाके में छुपकर बैठा है. 

वहीं ठाणे पुलिस जब असम के होजाई पहुंची तो उसने पुलिस को देखकर पहले मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उसके पैर में चोट आ गई. इसके बाद उसे वहीं के कोर्ट में पेश किया गया और ठाणे लाया गया. अब ठाणे कोर्ट ने उसे 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. ठाणे क्राइम ब्रांच उपयुक्त शिवराज पाटिल ने आगे बताया कि मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम सेंधमारी करने के बाद अपने ठिकाने लगातर बदलता रहता था. वह मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करता है. साथ ही वह नकली विग भी रगाता था, इससे आरोपी को पकड़ने में दिक्कत हो रही थी.

फिलहाल पुलिस ने मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम को अब असम से गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने उसके पास से 62 लाख 24 हजार रुपये का 899 ग्राम सोना बरामद किया है. मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम के खिलाफ ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और भिवंडी के थाने में 22 मामले दर्ज है.

(नम्रता दुबे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Exclusive: कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड की नाराजगी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget