एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में दो समूहों के बीच हुई झड़प, एक-दूसरे पर तलवारों से किया हमला, केस दर्ज

Thane Viral Video: महाराष्ट्र के ठाणे में दो समूहों में झड़प की खबर सामने आई है. इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.

Thane Clash: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में मंगलवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि एक ही इलाके में रह रहे दो परिवार के समूहों के बीच लंबे समय से दुश्मनी थी, जिसके चलते शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके बीच झड़प हुई.

उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर, इस विवाद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों समूह एक-दूसरे पर तलवारों से हमला करते देखे जा सकते हैं.

फोन पर गेम खेलने को लेकर विवाद
एक अन्य मामले में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोबाइल फोन पर गेम खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दो नाबालिग भाइयों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने छह किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

यह घटना 30 मार्च को भयंदर इलाके के काशीगांव में हुई और पीड़ितों के पिता, जो एक स्थानीय ऑटो-रिक्शा चालक हैं, ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. काशीगांव पुलिस की एफआईआर के अनुसार, नाबालिग भाई-बहनों में से एक और उसके दोस्त, जो एक अलग समुदाय से है, के बीच मोबाइल फोन पर गेम खेलते समय विवाद हो गया, जिससे दोनों के बीच टकराव हुआ.

एफआईआर के अनुसार, दोस्त तो चला गया लेकिन बाद में पांच अन्य किशोरों के साथ लौटा और उन्होंने कथित तौर पर 12 और 14 साल की उम्र के भाई-बहनों के साथ मारपीट की, उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उनके देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं.

शिकायत के आधार पर, छह किशोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर किए गए कृत्य), 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 143 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा करना) शामिल है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget