एक्सप्लोरर

ठाणे: रिक्शा पर जर्जर पेड़ गिरने से ड्राइवर की मौत, अधिकारियों को लेकर लोगों में गुस्सा

Thane Accident: दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से जर्जर और पुराने पेड़ों की कटाई छटाई की गुहार लगाई. लापरवाही की वजह से हादसा हो गया.

Maharashtra News: ठाणे (Thane) से सटे डोंबिवली (Dombivli) में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. एमआईडीसी परिसर में जर्जर पेड़ अचानक रिक्शा पर गिर गया. हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई. दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. मृतक की पहचान नाम रामदिन लोद के रूप में हुई है. रिक्शा चालक सवारी का इंतजार कर था. अचानक रिक्शा जर्जर और पुराने पेड़ की चपेट में आ गया. रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोग मौके पर आनन फानन पहुंचे. तब तक रामदिन दम तोड़ चुका था.

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फुटेज में जर्जर पेड़ को रिक्शा पर गिरते देखा जा सकता है. प्रत्यक्षदर्शी विनोद दुबे ने बताया, “ पेड़ काफी समय से खतरनाक स्थिति में था. इलाके के लोगों ने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई. पेड़ को काटने की कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि अनहोनी को टाला जा सकता था. अधिकारियों की लापरवाही से लोग आक्रोशित हैं. उन्होंने घटना पर गहरी नाराजगी जताई. लोगों ने बताया कि इलाके में कई पेड़ कभी भी भरभराकर गिर सकते हैं. हादसे को रोकने के लिए जिला प्रशासन गंभीर नहीं है.

निगम के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी 

लोगों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पेड़ों की समय रहते छंटाई या कटाई क्यों नहीं की गई? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार था? पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन के स्तर पर आश्वासन मिला है कि अन्य खतरनाक पेड़ों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी. सवाल उठता है कि रामदिन लोद जैसे निर्दोष नागरिक की जान लौट पाएगी?

ये भी पढ़ें-

'बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करना इनकी घोषित नीति', संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला

 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget