एक्सप्लोरर

'बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करना इनकी घोषित नीति', संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमले के बाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा फिर से गरमा गया है. एकनाथ शिंद की शिवसेना ने कांग्रेस पर घुसपैठियों के समर्थन के आरोप लगाए हैं.

Sanjay Nirupam on Congress: शिवसेना (Shiv Sena) के नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया और साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लिया. संजय निरुपम ने कहा, ''महाराष्ट्र कांग्रेस सैफ अली खान पर हमला करनेवाले बांग्लादेशी के समर्थन में खड़ी हो गई है.''

संजय निरुपम ने कहा, ''पार्टी के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर इस केस की चल रही छानबीन पर सवाल उठाया है और कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये को मुंबई पुलिस नाहक फंसा रही है. यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में निकली है. यह उनकी घोषित नीति है.दरअसल भारत में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या की जड़ में यही नीति है.''

आपराधिक गतिविधि करते हैं बांग्लादेशी नागरिक - संजय निरुपम

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ''तृणमूल कांग्रेस से लेकर वामपंथी और कांग्रेस तक, ये सारे सेकुलरिज्म के नाम पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कभी सख्ती नहीं बरती. बल्कि तृणमूल वाले तो वोट बैंक बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को बढ़ावा देते है. इसका ख़ामियाज़ा भोग रहे हैं दिल्ली-मुंबई के लोग. इनके खिलाफ राज्य सरकारों को बिना किसी उदारता के सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए और इन्हें बांग्लादेश तक खदेड़ना चाहिए. क्योंकि ये बांग्लादेशी मजदूरी के लिए आते हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हैं.''

सैफ अली खान के डिस्चार्ज होने पर यह बोले थे संजय निरुपम

इससे पहले संजय निरुपम ने सैफ अली खान के अस्पताल से बाहर आने के वीडियो पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था, ''वीडियो ने सवाल पैदा किया है. हम सैफ अली खान के परिवार के खिलाफ नहीं है. डॉक्टर ने कहा कि 2.5 इंच के चाकू का टुकड़ा सैफ अली खान की पीठ में लगा था . ऑटो ड्राइवर ने कहा कि सैफ के शरीर से काफी खून निकल रहा था. डॉक्टर ने कहा छह घंटे सर्जरी चली. यह कैसे संभव है कि एक व्यक्ति  इतना सबकुछ झेलने के बाद इतनी फिट हालत में चार दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाए.''

ये भी पढ़ें- शरद पवार ने राजनीति से संन्यास लेने से किया इनकार, सुप्रिया सुले बोलीं, 'ऐसा करके उन्होंने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget