एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले तेलंगाना के सीएम की एंट्री, MVA के साथ गठबंधन पर कही ये बात

Chandrasekhar Rao: महाराष्ट्र में आगामी चुनाव से पहले तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव की एंट्री हो गई है. अब उनकी पार्टी बीआरएस क्या महाविकास अघाड़ी के साथ गठबंधन करेगी? जानिए सीएम ने क्या जवाब दिया है.

Maharashtra News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरूवार को कहा कि उनकी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) से गठबंधन नहीं करेगी और नगर निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में राज्य की हर सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी. समान नगारिक संहिता पर विधि आयोग की ओर से धार्मिक निकायों से राय मांगे जाने के बारे में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सरकार ‘‘राजनीति में धर्म गुरुओं को ला रही हैं”.

क्या बोले चंद्रेशखर राव?
पहली बार महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के कार्यालय का यहां वर्धा रोड पर उद्घाटन करने के बाद वे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्रों के जरिये होना चाहिए. क्या उनकी पार्टी तीन दलों (शिवसेना-यूबीटी, कांग्रेस और राष्ट्रवाटी कांग्रेस पार्टी) वाले एमवीए से गठबंधन करेगी? इसके जवाब में चंद्रेशखर राव ने कहा, ‘‘हमने बहुत से मोर्चा, संयुक्त मोर्चा और राष्ट्रीय मोर्चा देखे हैं, लेकिन ये पर्याप्त नहीं थे. इसलिए हम बीआरएस का एजेंडा तैयार कर रहे हैं. ’’

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी जो संरचनागत परिवर्तन को लेकर बीआरएस के एजेंडे से सहमत है वह हमारे साथ आ सकती है. प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के बारे में पूछे जाने पर चंद्रशेखर राव ने कहा कि राजनीतिक दल लोकतंत्र का स्तंभ हैं और उन्हें इस तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीआरएस देश में ‘गुणात्मक परिवर्तन’ का कारक होगी और इसकी विस्तार योजनाओं में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा शामिल होंगे.

चंद्रशेखर राव ने दावा किया कि केंद्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और समाज का हर तबका नाखुश है. देश में समान नागरिक संहिता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वे (केंद्र सरकार) धर्म गुरुओं को राजनीति में कहां से ला रहे हैं? धर्म गुरुओं को मठ चलाना चाहिए और पूजा करनी चाहिए. वे (केंद्र सरकार) उनका प्रवेश कराकर हंगामा कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें: Mumbai Monsoon: मुंबई और पुणे में कब आएगा मानसून? आपके शहरों में इस तारीख से हो सकती है बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget