एक्सप्लोरर

Mumbai Monsoon: मुंबई और पुणे में कब आएगा मानसून? आपके शहरों में इस तारीख से हो सकती है बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Pune Monsoon Update: मुंबई और पुणे में कब बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार पुणे और मुंबई में 18 जून से 22 जून के बीच मानसून की बारिश हो सकती है.

Mumbai Monsoon Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा, सामान्य से लगभग एक सप्ताह की देरी से, पुणे (Pune) और मुंबई (Mumbai) में 18 जून से 22 जून के बीच मानसून की बारिश हो सकती है. पुणे के लिए सामान्य मानसून की शुरुआत की तारीख 10 जून, जबकि मुंबई के लिए यह 11 जून बताई गई थी. टीओआई में छपी खबर के अनुसार, आईएमडी पुणे (IMD Pune) के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने बताया, "महाराष्ट्र से केरल तट को कवर करने वाले अरब सागर पर एक ट्रफ लाइन बनने से आने वाले दिनों में अरब सागर की शाखा को मजबूत करने की बहुत संभावना है.

मुंबई और पुणे में जब आएगा मानसून
इसलिए, 18 जून से 22 जून तक पुणे और मुंबई सहित महाराष्ट्र के अधिक क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी.” लेकिन उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उत्तर और विदर्भ में मानसून की प्रगति में अधिक समय लगेगा. आईएमडी ने गुरुवार को यह भी कहा कि 18 जून से 21 जून के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

यहां करना होगा इंतजार
मौसम विभाग के अधिकारी अनुपम कश्यपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र से केरल तक अरब सागर में डिप्रेशन (Depression) बनने के कारण यह स्थिति अरब सागर में मानसून की शाखा को बढ़ावा देने में मदद करेगी. 18 से 22 जून के बीच पुणे और मुंबई में मानसून प्रवेश कर सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से के साथ-साथ विदर्भ में भी मानसून के प्रवेश के लिए हमें कुछ और समय का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दिया ये ऑफर, लेकिन सामने रख दी ऐसी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget