एक्सप्लोरर

ओलंपिक में मेडल के बाद स्वप्निल कुसाले को सौगात, रेलवे में हुआ प्रमोशन

Swapnil Kusale News: स्वप्निल महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने 2015 में सेंट्रल रेलवे के पुणे मंडल डिवीजन में ‘कमर्शियल कम टिकट क्लर्क’ के तौर शामिल हुए थे.

Paris Olympics 2024: स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उनकी इस जीत पर रेलवे ने उनका प्रमोशन कर दिया और अब वे अधिकारी बन गए हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले स्वप्निल 2015 में मध्य रेलवे के पुणे मंडल डिवीजन में ‘कमर्शियल कम टिकट क्लर्क’ के तौर पर भारतीय रेलवे में शामिल हुए थे.

सेंट्रल रेलवे के जीएम राम करन यादव ने एबीपी न्यूज़ के साथ खास बातचीत में जानकारी देते हुए स्वप्निल कुसाले को अधिकारी बनाकर OSD पद दिए जाने की बात कही थी. भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की 50 मीटर थ्री पोजिशंस राइफल शूटिंग में पहली बार कांस्य पदक दिलाकर देश का मान बढ़ाया है.

इससे पहले सेंट्रल रेलवे की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है. इसमें रेलवे की ओर से कहा गया, ''कुसाले ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. यह उपलब्धि न केवल भारत की पदक तालिका में इजाफा करती है, बल्कि स्वप्निल को भारतीय निशानेबाजी खेलों में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में स्थापित करती है.''

कुसाले की उपलब्धि पर बहुत गर्व- सेंट्रल रेलवे

सेंट्रल रेलवे ने इसमें आगे कहा, ''उनकी सफलता सालों के समर्पण और प्रशिक्षण के बाद आई है, जो उन्हें देश के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए एक आदर्श बनाती है. भारतीय रेलवे को स्वप्निल कुसाले की उपलब्धि पर बहुत गर्व है और वह उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता है. उनकी लगन और कड़ी मेहनत ने भारतीय रेलवे और राष्ट्र को बहुत सम्मान दिलाया है.''

सीएम एकनाथ शिंदे ने की इनाम की घोषणा

उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के लिए 1 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की. शिंदे ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि उन्होंने कुसाले के पिता और कोच से बात की थी और एक वीडियो कॉल के माध्यम से निशानेबाज को शुभकामनाएं दी थीं. 

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रही है. ओलंपिक से आने पर उनका अभिनंदन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

स्वप्निल कुसाले के मेडल जीतने पर आई परिवार की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'हमने उसको कल...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget