एक्सप्लोरर

Supriya Sule: क्या NCP में सुप्रिया सुले को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार ने सवाल का जवाब देते हुए किया साफ

Maharashtra Politics: शरद पवार ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, सुप्रिया सुले की एक अलग इच्छा है. वे लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं के अलावा कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं.

Sharad Pawar on Supriya Sule: एनसीपी की नेता और बारामती लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुप्रिया सुले ने संसद के चर्चा सत्र में भाग लेकर, वहां उपस्थिति, चर्चा में पूछे गए विभिन्न प्रश्न और संसद में पेश किए गए निजी विधेयकों में भाग लेकर एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान हासिल किया है. सुप्रिया सुले को सर्वश्रेष्ठ संसद रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. सुप्रिया सुले को पूर्व में सात बार यह पुरस्कार मिल चुका है. इस बीच चर्चा है कि एनसीपी में सुप्रिया सुले को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

सुप्रिया सुले को लेकर थी ये चर्चा
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य भर में चर्चा थी कि सुप्रिया सुले एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगी. लेकिन शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. हालांकि, संभावना है कि सुप्रिया सुले को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए. इसको लेकर आज मीडिया प्रतिनिधियों ने सीधे तौर पर शरद पवार से सवाल किया. शरद पवार ने पंढरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पवार से एक सवाल पूछा गया कि सुप्रिया सुले को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाने वाली है?

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने दिया ये जवाब
इस सवाल का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा, सुप्रिया सुले की एक अलग इच्छा है. एक साल में लोकसभा का चुनाव है. उन्होंने हमें बताया है कि वे लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं के अलावा कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं. बता दें, कुछ दिन पहले शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद से एनसीपी में खलबली मच गई थी. इसके बाद तमाम नेता और कार्यकर्ता ये मांग रहे थे कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस लें. इसके बाद शरद पवार ने अपना फैसला वापस लिया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: '...और कर क्या सकते हैं?', अजित पवार ने राज ठाकरे पर कसा तंज, इस बात पर दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget