एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार? खुद ही साफ कर दिया रुख

Sunetra Pawar News: सुनेत्रा पवार मैदान में एकमात्र उम्मीदवार हैं, इसलिए उनके संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. वे बारामती से सुप्रिया सुले के सामने चुनाव हार गई थीं.

Sunetra Pawar On Central Ministry Post: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी राज्यसभा का चुनाव लड़ रही हैं. उनके निर्विरोध चुने जानें की संभावना है. इस बीच उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार में मंत्री पद का कोई भी ऑफर मिलता है तो उन्हें स्वीकार करने में खुशी होगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी पुणे जिले की बारामती लोकसभा सीट पर अपनी हार का आत्मनिरीक्षण कर रही है और विश्लेषण के बाद इसमें सुधार की दिशा में पार्टी कदम उठाएगी.

सुनेत्रा पवार अपनी ननद और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से बारामती लोकसभा सीट पर चुनाव हार गई थीं. गुरुवार (13 जून) को राज्य में राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनसीपी उम्मीदवार के रूप में मुंबई में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

सुनेत्रा पवार का राज्यसभा के लिए चुना जाना तय!

सुनेत्रा पवार चूंकि मैदान में एकमात्र उम्मीदवार हैं, इसलिए उनके संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. पुणे पहुंचने पर स्थानीय एनसीपी यूनिट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या केंद्रीय मंत्रालय में जगह मिलने पर वह प्रस्ताव स्वीकार करेंगी? उन्होंने कहा, ''बेशक, अगर मौका मिला तो मैं निश्चित तौर पर मौके का फायदा उठाऊंगी''.

अजित पवार की पार्टी से NDA सरकार में नहीं कोई शामिल

महाराष्ट्र में बीजेपी के सहयोगी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का वर्तमान में केंद्र में की नई एनडीए सरकार में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है. नरेंद्र मोदी ने पिछले रविवार को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इस दौरान 71 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. एनसीपी ने वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को नई एनडीए सरकार में स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री के रूप में शामिल करने के बीजेपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

सुनेत्रा पवार ने कहा कि बारामती लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली लेकिन अंततः मतदाताओं के फैसले को स्वीकार करना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि हम (बारामती में हार का) आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ और विश्लेषण के बाद सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.  सुनेत्रा पवार ने एनसीपी के वरिष्ठ नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्हें राज्यसभा में जाने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें:

अजित पवार गुट ने BJP पर उठाए सवाल तो भड़के संजय राउत, 'गुलाम को पता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget